टेस्ट सीरीज: विराट कोहली के बल्ले से राजीव गांधी स्टेडियम में बरसते हैं रन, जानिए आंकड़े
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 25 जनवरी से होने जा रहा है।
यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम हैदराबाद पहुंच चुकी है।
टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला इस मैदान पर खूब चलता है। ऐसे में वह इंग्लैंड के गेंदबाजों के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं।
आइए उनके आंकड़ो पर एक नजर डालते हैं।
आंकड़े
हैदराबाद क्रिकेट स्टेडियम में कैसा रहा है कोहली का प्रदर्शन?
कोहली ने हैदराबाद में अपना पहला टेस्ट मैच साल 2012 में खेला था। उन्होंने इस मैदान पर 4 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 5 पारियों में 75.80 की औसत से 379 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक निकला है।
वह यहां 1 दोहरा शतक भी लगा चुके हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 204 रन रहा है।
भारतीय टीम के लिए कोहली से ज्यादा इस मैदान पर रन सिर्फ चेतेश्वर पुजारा (510) ने बनाए हैं।
सरजमीं
भारतीय सरजमीं पर कैसा रहा है कोहली का प्रदर्शन?
कोहली ने भारत में अभी तक 50 टेस्ट मैच खेले हैं। इसकी 77 पारियों में इस खिलाड़ी ने 60.05 की उम्दा औसत के साथ 4,144 रन बनाए हैं।
उनके बल्ले से 14 शतक और 12 अर्धशतक निकले हैं।
उनका भारत में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 254 रन रहा है। वह 8 बार भारत में टेस्ट खेलते हुए नाबाद भी रहे हैं।
कोहली ने भारत के बाद सबसे ज्यादा टेस्ट रन ऑस्ट्रेलिया (1,352) में बनाए हैं।
इंग्लैंड
इंग्लैंड के खिलाफ कैसा रहा है कोहली का प्रदर्शन?
कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट साल 2012 में खेला था। उन्होंने अब तक इस टीम के खिलाफ 28 मैच खेले हैं।
इसकी 50 पारियों में उन्होंने 42.36 की औसत से 1,991 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 5 शतक और 9 अर्धशतक निकले हैं। इस टीम के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 235 रन रहा है। वह 3 बार नाबाद रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया (2,042) के बाद टेस्ट में सबसे ज्यादा रन कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ ही बनाए हैं।
करियर
कैसा रहा है कोहली का टेस्ट करियर?
कोहली ने पहला टेस्ट मैच साल 2011 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।
उन्होंने भारतीय टीम के लिए 113 मुकाबले खेले हैं और इसकी 191 पारियों में उन्होंने 49.15 की औसत से 8,845 रन बनाए हैं।
उनके बल्ले से 29 शतक और 30 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 254 रन रहा है।
वह 11 बार नाबाद भी रहे हैं। साल 2023 में कोहली ने 8 टेस्ट की 12 पारियों में 671 रन बनाए थे।