NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत बनाम इंग्लैंड: शुभमन गिल अपने लगातार दूसरे टेस्ट शतक से चूके, जानिए उनके आंकड़े
    अगली खबर
    भारत बनाम इंग्लैंड: शुभमन गिल अपने लगातार दूसरे टेस्ट शतक से चूके, जानिए उनके आंकड़े
    शुभमन गिल ने दूसरी पारी में बनाए 91 रन (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    भारत बनाम इंग्लैंड: शुभमन गिल अपने लगातार दूसरे टेस्ट शतक से चूके, जानिए उनके आंकड़े

    लेखन अंकित पसबोला
    Feb 18, 2024
    10:44 am

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम के शुभमन गिल ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में 91 रन बनाए।

    वह अपने टेस्ट करियर के चौथे और मौजूदा सीरीज में दूसरे शतक से चूक गए।

    अच्छी बल्लेबाजी कर रहे गिल दुर्भाग्यपूर्ण ढगं से शतक के करीब आकर रन आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 2 छक्के लगाए।

    आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पारी

    ऐसी रही गिल की पारी 

    इस टेस्ट की अपनी पहली पारी में अपना खाता भी नहीं खोल पाने वाले गिल ने दूसरी पारी में उम्दा बल्लेबाजी की।

    उन्होंने मैच के तीसरे दिन यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर 159 रन की साझेदारी की।

    तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक 65 रन के निजी स्कोर पर नाबाद रहने वाले गिल चौथे दिन के पहले सत्र के दौरान आउट हो गए।

    वह कुलदीप यादव के साथ रन दौड़ते हुए गलती कर बैठे।

    शतक

    लगातार दूसरे टेस्ट में शतक से चूके

    गिल ने सीरीज के दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 34 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने दूसरी पारी में 11 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 104 रन बनाया था। ये गिल का इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट शतक था।

    इससे पहले उन्होंने सीरीज के पहले टेस्ट में 23 और 0 के स्कोर किए थे।

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ उन्होंने 15 पारियों में 392 रन बनाए हुए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक भी शामिल है।

    आंकड़े

    भारत में लगभग 35 की रही है गिल की औसत

    गिल ने भारत में खेलते हुए 11 टेस्ट की 20 पारियों में 35.21 की औसत के 669 साथ रन अपने नाम किए हैं, जिसमें 2 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं।

    इस युवा बल्लेबाज ने विदेशों में 19 पारियों में 32.70 की औसत के साथ 556 रन बनाए हैं। इस बीच उनके बल्ले से 1 शतक और 2 अर्धशतक निकले हैं।

    गिल ने तटस्थ मैदानों पर 2 मैचों में 67 रन बनाए हैं।

    टेस्ट करियर

    गिल के टेस्ट करियर पर एक नजर 

    गिल ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।

    उन्होंने अब तक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 23 टेस्ट मैच खेले हैं, इसकी 43 पारियों में उन्होंने 32.30 की औसत से 1,292 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 3 शतक के अलावा 5 अर्धशतक निकले हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 128 रन रहा है।

    साल 2023 में उनके बल्ले से 6 टेस्ट मैच में 28.66 की औसत से 258 रन निकले थे।

    जानकारी

    भारत की कुल बढ़त 400 के पार 

    भारत ने अपनी दूसरी पारी में 76 ओवर की समाप्ति के बाद 276/4 का स्कोर बनाया है। भारत की कुल बढ़त 402 रन की हो गई है। इस समय क्रीज पर सरफराज खान (4) और जायसवाल (129) बने हुए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शुभमन गिल
    भारतीय क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    शुभमन गिल

    विश्व कप 2023 में शुभमन गिल का बल्ला रहा है खामोश, जानिए आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    भारत बनाम श्रीलंका: शुभमन गिल ने भारतीय जमीं पर पूरे किए 1,000 वनडे रन, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    भारत बनाम श्रीलंका: विराट कोहली के इस साल वनडे में 1,000 रन पूरे, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    भारत बनाम श्रीलंका: शुभमन गिल वनडे विश्व कप में अपना पहला शतक जड़ने से चूके  वनडे विश्व कप 2023

    भारतीय क्रिकेट टीम

    इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी 3 टेस्ट के लिए भारतीय टीम घोषित, इन खिलाड़ियों को मिला मौका  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारतीय टेस्ट टीम में चुने गए आकाश दीप का कैसा रहा है प्रथम श्रेणी करियर? आकाश दीप
    श्रेयस अय्यर ने गंवाई भारतीय टेस्ट टीम से जगह, जानिए उनके कमजोर आंकड़े श्रेयस अय्यर
    अंडर-19 विश्व कप 2024: फाइनल में भारत से भिड़ेगा ऑस्ट्रेलिया, जानिए जरूरी बातें अंडर-19 विश्व कप

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    भारत ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत की इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद WTC 2023-25 की अंक तालिका पर एक नजर भारतीय क्रिकेट टीम
    जसप्रीत बुमराह ने दूसरे टेस्ट में लिए कुल 9 विकेट, भारत में किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जसप्रीत बुमराह
    टेस्ट क्रिकेट: केएस भरत केवल 20 की औसत से कर रहे बल्लेबाजी, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: रुआन डी स्वार्ड्ट ने जड़ा पहला टेस्ट अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: विलियम ओ रूर्के ने डेब्यू टेस्ट में झटके 4 विकेट, जानिए आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    दूसरा टेस्ट: न्यूजीलैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की स्थिति मजबूत, ऐसा रहा दूसरे दिन का खेल न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट: डेन पेड्‌ट ने टेस्ट क्रिकेट में दूसरी बार झटके 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025