भारत बनाम वेस्टइंडीज: ईशान किशन ने दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय में हासिल की ये बड़ी उपलब्धि
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 43 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। ईशान एक कैलेंडर वर्ष में 50 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने हैं। इसी के साथ वह साल 2026 में इस प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।
उपलब्धि
ईशान ने हासिल की ये उपलब्धि
टेस्ट खेलने वाले देशों में सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों ने ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 50+ छक्के लगाए हैं। ईशान से पहले सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा यह कारनामा कर चुके हैं।
सूर्यकुमार ने 2022 में 68 छक्के लगाए थे, जबकि अभिषेक ने 2025 में 54 और 2026 में 63 छक्के जड़े।
ईशान ने 2026 में अब तक 51 छक्के लगाए हैं और इस सूची में तीसरे स्थान पर आ गए हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 2 छक्के और 6 चौके लगाए।
टी-20
साल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
ईशान साल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने हैं।
उन्होंने अब तक 31 मुकाबले खेले हैं और इसकी 31 पारियों में 38.75 की औसत और 169 की स्ट्राइक रेट से 1,085 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से एक शतक और 7 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103 रन रहा है।
उन्होंने अब तक कुल 63 मैच खेले हैं और इसकी 63 पारियों में 31.88 की औसत और 146.72 की औसत से 1,881 रन बनाए हैं।