NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत बनाम इंग्लैंड, 5वां टी-20: अभिषेक शर्मा ने भारतीय टीम से जड़ा दूसरा सबसे तेज शतक
    अगली खबर
    भारत बनाम इंग्लैंड, 5वां टी-20: अभिषेक शर्मा ने भारतीय टीम से जड़ा दूसरा सबसे तेज शतक
    अभिषेक शर्मा ने खेली जोरदार पारी (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    भारत बनाम इंग्लैंड, 5वां टी-20: अभिषेक शर्मा ने भारतीय टीम से जड़ा दूसरा सबसे तेज शतक

    लेखन अंकित पसबोला
    Feb 02, 2025
    08:46 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज के 5वें टी-20 मैच में धमाकेदार शतकीय पारी (135) खेली।

    यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का सिर्फ दूसरा और इंग्लैंड के खिलाफ पहला शतक रहा।

    उनकी जोरदार बल्लेबाजी की मदद से भारत ने पावरप्ले के बाद 95/1 का स्कोर बना लिया था।

    उनकी पारी की मदद से भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 247/9 का स्कोर बनाया।

    पारी 

    जोरदार रही अभिषेक की पारी 

    अभिषेक ने पारी के तीसरे ओवर में जोफ्रा आर्चर की खूब पिटाई की। उन्होंने उस ओवर में 2 छक्के और एक चौका लगाया।

    ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने सिर्फ 17 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा किया।

    इस बीच उन्होंने तिलक वर्मा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी निभाई।

    उन्होंने सिर्फ 37 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

    वह 54 गेंदों पर 7 चौकों और 13 छक्कों की बदौलत 135 रन बनाकर आउट हुए।

    रिकॉर्ड 

    रोहित का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सके अभिषेक 

    भारत की ओर से सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम पर दर्ज है, जिन्होंने 35 गेंदों में श्रीलंका के खिलाफ (2017) में अपना शतक पूरा किया था।

    रोहित ने इंदौर में वो ऐतिहासिक पारी खेली थी।

    भारतीय बल्लेबाजों में तीसरा सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड संजू सैमसन (40 गेंद बनाम बांग्लादेश, 2024) के नाम पर है।

    पूर्ण सदस्यीय देशों में अभिषेक से तेज शतक सिर्फ डेविड मिलर और रोहित ने लगाया है।

    सूची 

    एक से अधिक शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने अभिषेक 

    अभिषेक अब टी-20 अंतरराष्ट्रीय में एक से अधिक शतक बनाने वाले छठे भारतीय खिलाड़ी बने हैं।

    वह रोहित (5), सूर्यकुमार यादव (4), संजू सैमसन (3), केएल राहुल (2) और तिलक वर्मा (2) जैसे खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं।

    पिछले साल जुलाई में अभिषेक टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के 10वें शतकवीर बने थे। अपना दूसरा ही अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते हुए उन्होंने हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक पूरा किया था।

    रिकॉर्ड 

    अभिषेक ने बनाए ये अन्य रिकॉर्ड्स 

    क्रिकबज के अनुसार, अभिषेक ने पहले 6 ओवरों के दौरान 58 रन बनाए थे, जो किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा टी-20 अंतरराष्ट्रीय के पावरप्ले में बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं।

    उन्होंने 2023 में त्रिवेंद्रम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यशस्वी जायसवाल के 53 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

    अभिषेक ओवरों (10.1) के हिसाब से टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक तक पहुंचने वाले सबसे तेज खिलाड़ी बन गए हैं।

    उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक (10.2 ओवर) को पीछे छोड़ दिया।

    जानकारी

    भारत से सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर वाले बने अभिषेक 

    अभिषेक अब भारत की ओर से टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने शुभमन गिल (126 रन बनाम न्यूजीलैंड अहमदाबाद 2023) का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अभिषेक शर्मा
    भारतीय क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे रेखा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- सेना युद्ध लड़ने की तैयारी की ओर बढ़ रही है ब्रिटेन
    2030 तक AI संभालेगा इन मानवीय कार्यों की जिम्मेदारी, रिपोर्ट में दावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    IPL 2025 में कैसा रहा MI के कप्तान हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस

    अभिषेक शर्मा

    राशिद खान पर IPL में ये 5 बल्लेबाज रहे हैं हावी, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: अभिषेक शर्मा का CSK के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    SRH बनाम RR: अभिषेक शर्मा ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किए 2,500 रन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    SRH बनाम PBKS: अभिषेक शर्मा ने जड़ा IPL 2024 में अपना तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े IPL 2024

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत बनाम इंग्लैंड: दूसरे टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और जरुरी आंकड़े  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    मनोज तिवारी का गौतम गंभीर पर बड़ा आरोप, कहा- सौरव गांगुली का भी कर चुके अपमान मनोज तिवारी क्रिकेटर
    वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी आरती के रिश्ते में तकरार, इंस्टग्राम पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो वीरेंद्र सहवाग
    भारत की जीत पर जोफ्रा आर्चर का अजीब बयान, कहा- किस्मत से मिली जीत इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    इंग्लैंड के खिलाफ इन भारतीय बल्लेबाजों ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में लगाए हैं शतक  भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 क्रिकेट: इंग्लैंड के खिलाफ इन भारतीय गेंदबाजों ने लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट  भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 क्रिकेट: भारत के खिलाफ इंग्लैंड के इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन  भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 क्रिकेट: भारत के खिलाफ इंग्लैंड के इन गेंदबाजों ने झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट  भारतीय क्रिकेट टीम

    टी-20 क्रिकेट

    टी-20 क्रिकेट: इंग्लैंड के खिलाफ इन भारतीय बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन  भारतीय क्रिकेट टीम
    WPL 2025 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले  विमेंस प्रीमियर लीग
    भारत बनाम इंग्लैंड, पहला टी-20: ईडन गार्डन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल  भारतीय क्रिकेट टीम
    अंडर-19 टी-20 विश्व कप 2025: नाइजीरिया महिला क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर किया उलटफेर क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025