Page Loader
भारत बनाम इंग्लैंड, पांचवा टी-20: वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल 
भारतीय टीम सीरीज में 3-1 से आगे है (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

भारत बनाम इंग्लैंड, पांचवा टी-20: वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल 

Feb 01, 2025
12:45 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 2 फरवरी (रविवार) को खेला जाएगा। सीरीज में भारतीय टीम 3-1 की अजेय बढ़त ले चुकी है। ऐसे में जोस बटलर की टीम यह मुकाबला जीतकर सीरीज का अंत सुखद तरीके से करना चाहेगी। ऐसे में आइए मैदान की सभी अहम जानकारी जान लेते हैं।

मैदान

भारतीय टीम ने इस मैदान पर खेले हैं 5 टी-20 मुकाबले 

भारतीय टीम ने वानखेड़े स्टेडियम में पहला टी-20 मुकाबला साल 2012 में खेला था। उसने यहां 5 टी-20 मुकाबले खेले हैं। 3 मैच में टीम को जीत और 2 में हार मिली है। यहां भारतीय टीम का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 240 रन रहा है। इंग्लैंड की टीम ने यहां 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। 2 मैच में टीम को जीत और 1 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड टीम का यहां सर्वश्रेष्ठ स्कोर 230 रन रहा है।

पिच

कैसा है पिच का मिजाज?

वानखेड़े स्टेडियम की पिच अमूमन बल्लेबाजी के मुफिद रहती है। यहां की पिच लाल मिट्टी से बनी है, जिससे उछाल अच्छा मिलता है और गेंद आसानी से बैट पर आती है। यहां स्पिनरों को भी विकेट चटकाने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। पिच में घास भी नहीं होती है, जिससे तेज गेंदबाजों को भी कम ही मदद मिलती है। यहां टॉस की भूमिका काफी अहम रहती है। कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करते हैं।

जानकारी

कैसा रहेगा मौसम?

एक्यूवेदर के मुताबिक, 2 फरवरी मुंबई में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। मैच शाम 7:00 बजे शुरू होगा। ऐसे में उस समय बारिश की बिल्कुल भी संभावना नहीं है। दर्शक अच्छा मैच देख सकते हैं।

प्रदर्शन 

इन खिलाड़ियों ने किया है वानखेड़े स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन 

वानखेड़े स्टेडियम में विराट कोहली ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की 3 पारियों में 197 की औसत के साथ 197 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 89* रन रहा है। इंग्लैंड के लिए जो रूट ने इस मैदान पर 3 मैच में 131 रन बनाए हैं। इस मैदान पर भारत के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट शिवम मावी ने लिए हैं।