Page Loader
विराट कोहली वनडे में घरेलू मैदान पर 5,500 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बने
विराट कोहली को पहले 2 वनडे में दिया गया था आराम (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

विराट कोहली वनडे में घरेलू मैदान पर 5,500 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बने

Sep 27, 2023
07:46 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने अर्धशतक लगाया। राजकोट में खेले जा रहे तीसरे वनडे में 53 रन बनाते ही विराट के वनडे में घरेलू मैदान पर 5,500 रन पूरे हो गए हैं। वह ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। विराट ने 111 वनडे की 108 पारियों में इस आंकड़े को छुआ। घरेलू मैदान पर सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं।

आंकड़े

वनडे में घरेलू मैदान पर सचिन ने बनाए 6,976 रन

सचिन ने घरेलू मैदान पर खेले 164 वनडे में 48.11 की औसत और 88.39 की स्ट्राइक रेट से 6,976 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 20 शतक और 38 अर्धशतक लगाए थे। सूची में तीसरे नंबर पर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (4,351), चौथे पर रोहित शर्मा (4,130), 5वें पर युवराज सिंह (3,415), छठे पर राहुल द्रविड़ (3,406), 7वें पर मोहम्मद अजहरुद्दीन (3,163), 8वें पर सौरव गांगुली (3,110), 9वें पर वीरेंद्र सहवाग (2,940) और 10वें पर गौतम गंभीर (2,163) हैं।

प्रदर्शन

रोहित ने लगाया 66वां वनडे अर्धशतक 

मुकाबले की बात करें तो विराट ने 61 गेंदों पर 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 56 रन बनाए। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 91.80 की रही। यह उनके वनडे करियर का 66वां अर्धशतक है। विराट और रोहित शर्मा के बीच दूसरे विकेट के लिए 70 रनों के साझेदारी हुई। 21वें ओवर में ग्लेन मैक्सवेल ने इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने रोहित को कॉट एंड बोल्ड आउट किया। रोहित ने 57 गेंदों पर 81 रन बनाए।