NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: रोहित शर्मा ने जमाया वनडे करियर का 52वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: रोहित शर्मा ने जमाया वनडे करियर का 52वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
    रोहित शर्मा का यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9वां वनडे अर्धशतक है (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: रोहित शर्मा ने जमाया वनडे करियर का 52वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन मनोज शर्मा
    Sep 27, 2023
    07:40 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को राजकोट में खेले गए तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार पारी खेली।

    रोहित ने पारी की शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाते हुए गेंदबाजों पर धावा बोल दिया और मैदान के चारों ओर शॉट लगाए।

    यह उनके वनडे क्रिकेट करियर का 52वां अर्धशतक है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह उनका 9वां वनडे अर्धशतक है।

    आइए रोहित की इस पारी और उनके वनडे आंकड़ों के बारे में जानते हैं।

    रिपोर्ट

    ऐसी रही रोहित की पारी और साझेदारी 

    भारत के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक रोहित ने अपने स्वभाव के अनुसार बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया दमदार बल्लेबाजी की।

    उन्होंने पारी में 142.11 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 57 गेंदों में 81 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 6 छक्के जमाए।

    रोहित ने पहले विकेट के लिए वाशिंगटन सुंदर (18) के साथ मिलकर 74 रन जोड़े। इसके बाद उन्होंने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी निभाई।

    रिपोर्ट

    रोहित ने 550 अंतरराष्ट्रीय छक्के पूरे 

    राजकोट वनडे में रोहित भले ही अपना शतक पूरा नहीं कर पाए लेकिन उन्होंने एक खास उपलब्धि हासिल की।

    रोहित ने मुकाबले में 5 छक्के लगाते ही उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 550 छक्के पूरे हो गए हैं। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।

    इस सूची में शीर्ष पर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल हैं। उन्होंने 483 अंतरराष्ट्रीय मैच की 551 पारियों में 553 छक्के लगाए थे।

    रिपोर्ट

    इस साल कैसा रहा है रोहित का प्रदर्शन? 

    दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित ने इस साल वनडे क्रिकेट में अपनी लय हासिल कर ली है।

    इस साल अब तक खेले गए 16 मैचों में उन्होंने 50.61 की औसत और 110.03 की स्ट्राइक रेट के साथ 658 रन बनाए हैं।

    इस दौरान 101 के उच्चतम स्कोर के साथ उन्होंने इस प्रारूप में 1 शतक और 6 अर्धशतक जमाए हैं।

    रोहित ने बुधवार को प्रोफेशनल करियर में 32,000 रन भी पूरे कर लिए।

    रिपोर्ट

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा है रोहित का प्रदर्शन? 

    36 साल के रोहित का वनडे में कंगारूओं के खिलाफ प्रदर्शन काफी दमदार रहा है।

    उन्होंने 2007 से लेकर अब तक खेले गए 43 वनडे मैचों में 59.79 की औसत और 95.53 की स्ट्राइक रेट से 2,332 रन बनाए हैं।

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने अब तक 209 के उच्चतम स्कोर के साथ 8 शतक और 9 अर्धशतक जमाए हैं।

    वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 84 छक्के जमाए हैं। इनमें उन्होंने सबसे अधिक निशाना नाथन लियोन (15) को बनाया है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व के दूसरे सबसे अधिक वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इस सूची में उनसे आगे भारत के ही पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (3,077) हैं। कोहली (2,228) सूची में चौथे नंबर पर हैं।

    रिपोर्ट

    रोहित के वनडे करियर पर एक नजर 

    रोहित ने साल 2007 में आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने वनडे क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी।

    251 वनडे में उन्होंने 48.85 की औसत और 90.53 की स्ट्राइक रेट के साथ 10,112 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनका उच्चतम स्कोर 264 रन का है।

    वह इस प्रारूप में अब तक 3 दोहरे शतक, 30 शतक और 52 अर्धशतक जमा चुके हैं। उन्होंने वनडे क्रिकेट में अब तक 927 चौके और 292 छक्के भी जमाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    भारतीय क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    स्मार्टफोन को कार के ब्लूटूथ से कैसे करें पेयर? जानिए आसान तरीका  कार
    वनडे क्रिकेट में ग्लेन मैक्सवेल के 5 सबसे बेहतरीन प्रदर्शनों पर एक नजर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    नोएडा में युवक को थार चालक ने जानबूझकर तेज टक्कर मारी, सामने आया वीडियो नोएडा
    कन्नड़-तमिल टिप्पणी मामला: कर्नाटक हाई कोर्ट ने कमल हासन को फटकारा, कहा- क्या आप इतिहासकार हैं? कन्नड़ फिल्में

    रोहित शर्मा

    रोहित शर्मा एशिया कप में सर्वाधिक 50+ स्कोर करने वाले भारतीय बने, सचिन को पीछे छोड़ा  एशिया कप क्रिकेट
    विश्व कप 2023 की भारतीय टीम में केवल एक खिलाड़ी की उम्र 25 साल से कम वनडे विश्व कप 2023
    एशिया कप: वनडे में रोहित शर्मा की कप्तानी में कभी नहीं हारी भारतीय टीम, जानिए आंकड़े एशिया कप क्रिकेट
    एशिया कप: रोहित शर्मा रहे हैं सर्वाधिक जीते हुए मुकाबलों का हिस्सा, जानिए आकड़े एशिया कप क्रिकेट

    भारतीय क्रिकेट टीम

    वनडे विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम के पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड्स पर एक नजर  वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड्स पर एक नजर  भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: मोहम्मद सिराज खेलेंगे दूसरा वनडे मुकाबला, शार्दुल ठाकुर होंगे बाहर- रिपोर्ट  भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    महेंद्र सिंह धोनी ने वनडे में सर्वाधिक बार लगाया विजयी छक्का, जानिए अन्य खिलाड़ियों का हाल ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    वनडे क्रिकेट

    शुभमन गिल वनडे में सबसे तेज 6 शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया अपना सबसे बड़ा स्कोर, दिया 400 रन का लक्ष्य भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: केएल राहुल ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    वनडे में 3,000 छक्के लगाने वाला इकलौता देश बना भारत, जानिए अन्य टीमों के आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर ने लगातार दूसरे वनडे में लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: सीन एबॉट ने लगाया वनडे करियर का पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: रविंद्र जडेजा ने चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप के इतिहास में इन खिलाड़ियों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन  वनडे विश्व कप 2023
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025