Loading...
टेस्ट क्रिकेट इतिहास में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की ओर से बनाए गए सबसे बड़े स्कोर 
20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होगी (तस्वीर: एक्स/@ICC)

टेस्ट क्रिकेट इतिहास में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की ओर से बनाए गए सबसे बड़े स्कोर 

Jun 07, 2025
02:57 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से होने जा रही है। दोनों देशों के बीच खेले जाने वाले मुकाबले हमेशा रोमांचक रहे हैं। ऐसे में सीरीज शुरू होने से पहले यह जानना रोचक होगा कि भारत ने अब तक इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में कौन-कौन से सबसे बड़े स्कोर बनाए हैं। यह आंकड़े भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन और टीम की मजबूती को दर्शाते हैं।

#1

759/7 (चेन्नई, 2016) 

साल 2016 में इंग्लैंड की टीम भारत के दौरे पर आई थी। सीरीज का 5वां टेस्ट मैच चेन्नई में खेला गया था।

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 477 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने 759/7 का पहाड़ जैसा स्कोर बना दिया था।

यह दोनों देशों के बीच टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी है।

करुण नायर ने 303 रन की पारी खेली थी। भारतीय टीम ने मुकाबला पारी और 75 रनों से जीता था।

#2

664 रन (द ओवल, 2007)

भारतीय टीम 2007 में इंग्लैंड के दौरे पर गई थी। सीरीज का तीसरा टेस्ट द ओवल में खेला गया था।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 664 रन बना दिए थे। यह भारत का इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर है।

अनिल कुंबले के बल्ले से शतकीय पारी (110) निकली थी।

महेंद्र सिंह धोनी ने 92 रन, दिनेश कार्तिक ने 91 रन और सचिन तेंदुलकर के बल्ले से 82 रन निकले थे।

यह मुकाबला ड्रॉ रहा था।

ADVERTISEMENT

#3

631 रन (मुंबई, 2016)

साल 2016 में इंग्लैंड भारत में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने आई थी, जिसे भारतीय टीम ने 4-0 से जीता था।

चौथा टेस्ट मुंबई में खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 400 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने 631 रन बना दिए।

विराट कोहली के बल्ले से 235 रन निकले थे। मुरली विजय (136) और जयंत यादव (104) ने शतक जड़े थे।

भारतीय टीम ने ये मुकाबला पारी और 36 रन से जीता था।

ADVERTISEMENT

#4

628/8 (लीड्स-हेड‍िंग्ले, 2022) 

साल 2002 में भारत के इंग्लैंड दौरे का तीसरा टेस्ट मैच लीड्स-हेड‍िंग्ले में खेला गया था।

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 628/8 का स्कोर बना दिया था। ये भारत का इंग्लैंड के खिलाफ चौथा सबसे बड़ा स्कोर भी है।

उस पारी में राहुल द्रविड़ (148), तेंदुलकर (193) और सौरव गांगुली (128) के बल्ले से शतक निकले थे।

उस मुकाबले को भारतीय टीम ने पारी और 46 रनों से अपने नाम किया था।

ADVERTISEMENT