NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / नेपाल को 3-0 से हराकर भारत बना SAFF चैंपियन, छेत्री ने की मेसी की बराबरी
    खेलकूद

    नेपाल को 3-0 से हराकर भारत बना SAFF चैंपियन, छेत्री ने की मेसी की बराबरी

    नेपाल को 3-0 से हराकर भारत बना SAFF चैंपियन, छेत्री ने की मेसी की बराबरी
    लेखन Neeraj Pandey
    Oct 17, 2021, 10:35 am 1 मिनट में पढ़ें
    नेपाल को 3-0 से हराकर भारत बना SAFF चैंपियन, छेत्री ने की मेसी की बराबरी
    खिताब के साथ भारतीय टीम

    बीते शनिवार की रात खेले गए SAFF चैंपियनशिप के फाइनल में भारत ने नेपाल को 3-0 से हराते हुए आठवीं बार प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। दूसरे हाफ में भारत के लिए तीन खिलाड़ियों ने एक-एक गोल दागे। एक गोल दागने के साथ ही भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय गोल के मामले में लियोनल मेसी (80) की बराबरी कर ली है। आइए जानते हैं कैसा रहा मुकाबला।

    पहले हाफ में नहीं हुआ था कोई गोल

    पहले हाफ की समाप्ति पर स्कोर 0-0 था क्योंकि दोनों ही टीमें मौके को भुनाने में नाकाम रही थीं। पहला हाफ समाप्त होने से एक ही मिनट पहले भारत के पास बढ़त लेने का मौका था। हालांकि, छेत्री के पास दाएं फ्लैंक से आई गेंद पर उनका शॉट बाहर चला गया। इसी तरह नेपाल ने भी शुरु में मिले कुछ मौकों पर गलती की और बढ़त नहीं ले सके।

    दूसरे हाफ में भारत ने हासिल की विजयी बढ़त

    दूसरा हाफ शुरु होने के चौथे मिनट में ही छेत्री ने शानदार गोल दागते हुए भारत को 1-0 से आगे कर दिया। इसके अगले ही मिनट में नेपाल एक बार फिर आक्रमण को रोकने की कोशिश में था, लेकिन सुरेश वांगजाम ने गोल दागा और उन्हें असफल किया। 2-0 से आगे चल रही भारतीय टीम ने मैच को अपनी मुठ्ठी में कर लिया था, लेकिन आखिरी मिनट में साहल अब्दुल समाद ने भी गोल दाग दिया।

    छेत्री ने की मेसी की बराबरी

    छेत्री ने भारत के पिछले मुकाबले में गोल दागते हुए पेले को पीछे छोड़ा था। अब वह अंतरराष्ट्रीय गोल के मामले में मेसी (80) की बराबरी कर चुके हैं। वर्तमान समय में एक्टिव खिलाड़ियों में अब छेत्री संयुक्त रूप से दूसरे सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में अब छेत्री संयुक्त रूप से पांचवें सबसे अधिक गोल दागने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

    नौवीं बार SAFF चैंपियन बना भारत

    SAFF चैंपियनशिप के 13 में से 12 फाइनल में भारत ने हिस्सा लिया है और आठ बार खिताब जीतने में सफलता हासिल की है। कोच इगोर स्टिमॉक के लिए भारतीय कोच के रूप में यह पहला खिताब है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    फुटबॉल समाचार
    भारतीय फुटबॉल टीम
    सुनील छेत्री

    ताज़ा खबरें

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले पिच को लेकर शुरू हुआ विवाद, दोनों तरफ से तेज हुई बयानबाजी    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    हिंडनबर्ग-अडाणी समूह मामला: शेयरों में उतार-चढ़ाव से निपटने के लिए किए जा रहे उपाय- SEBI अडाणी समूह
    पहला टेस्ट: वेस्टइंडीज के नाम रहा पहला दिन, ब्रैथवेट-तेजनारायण ने जमाए अर्धशतक, बारिश बनी बाधा वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    विराट और रोहित के बीच हो गई थी तकरार, भारत के पूर्व फिल्डिंग कोच का खुलासा रोहित शर्मा

    फुटबॉल समाचार

    लियोनल मेसी ने दिए संन्यास के संकेत, बोले- अपने करियर में सब कुछ हासिल कर लिया लियोनल मेसी
    मेसी ने तोड़ा रोनाल्डो का रिकॉर्ड, बने टॉप-5 यूरोपियन लीग्स में सर्वाधिक गोल दागने वाले खिलाड़ी लियोनल मेसी
    रोनाल्डो पर अल-नासेर के कथित डॉयरेक्टर ने साधा निशाना, बोले- उन्हें बस सेलिब्रेशन आता है क्रिस्टियानो रोनाल्डो
    अल नासेर के मैनेजर ने रोनाल्डो को बताया टीम की हार का कारण  क्रिस्टियानो रोनाल्डो

    भारतीय फुटबॉल टीम

    फीफा ने हटाया AIFF पर लगा बैन, भारत में होगा अंडर-17 महिला विश्व कप का आयोजन फुटबॉल समाचार
    सुप्रीम कोर्ट ने भंग की COA, हट सकता है भारतीय फुटबॉल पर लगा प्रतिबंध फुटबॉल समाचार
    चैंपियन्स लीग में खेलने वाली भारत की पहली फुटबॉलर बनीं मनीषा कल्याण फुटबॉल समाचार
    FIFA ने भारतीय फुटबॉल पर लगाया प्रतिबंध, अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी भी छिनी फुटबॉल समाचार

    सुनील छेत्री

    फीफा ने जारी की सुनील छेत्री की डॉक्यूमेंट्री, 3 एपिसोड में देखिए 'कैप्टन फैंटास्टिक' का सफर FIFA
    डूरंड कप: बेंगलुरु FC ने फाइनल में मुंबई को हराते हुए अपने नाम किया खिताब फुटबॉल समाचार
    संयुक्त रूप से पांचवें सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय गोल दागने वाले फुटबॉलर बने सुनील छेत्री फुटबॉल समाचार
    क्या भारतीय फुटबॉल पर बैन लगाने वाली है फीफा? जानिए पूरा मामला FIFA

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023