Loading...
टी-20 अंतरराष्ट्रीय: न्यूजीलैंड की धरती पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज
सूर्यकुमार यादव न्यूजीलैंड में शतक लगाने वाले एकमात्र भारतीय हैं (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

टी-20 अंतरराष्ट्रीय: न्यूजीलैंड की धरती पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज

Oct 19, 2026
05:40 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम जब भी न्यूजीलैंड के दौरे पर टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने उतरती है तो बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर खास नजर रहती है। तेज गेंदबाजों के अनुकूल परिस्थितियों में बल्लेबाजों के लिए बड़ी पारियां खेलना आसान नहीं होता। हालांकि, कुछ भारतीय खिलाड़ियों ने यहां शानदार बल्लेबाजी करते हुए बड़ी पारियां खेली हैं और रिकॉर्ड बनाए हैं। ऐसे में आइए उन भारतीय बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं, जिन्होंने न्यूजीलैंड की धरती पर इस प्रारूप में सबसे बड़ी पारियां खेली हैं।

#1

सूर्यकुमार यादव (111* रन, साल-2022)

पहले स्थान पर सूर्यकुमार यादव हैं। वह न्यूजीलैंड की धरती पर टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले इकलौते भारतीय बल्लेबाज हैं।

भारतीय टीम 2022 में न्यूजीलैंड दौरे पर गई थी। सीरीज का दूसरा मुकाबला माउंट माउंगानुई में खेला गया, जिसमें उन्होंने 51 गेंदों पर नाबाद 111 रन बनाए।

उनकी पारी में 11 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। उनकी स्ट्राइक रेट 217.64 की थी।

भारत ने 191/6 रन बनाए, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 126 रन पर सिमट गई थी।

#2

रोहित शर्मा (65 रन, साल-2020)

दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं। साल 2020 में भारतीय टीम 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने न्यूजीलैंड गई थी।

दूसरा मुकाबला हैमिल्टन में खेला गया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 179/5 का स्कोर बनाया, जिसमें रोहित ने 40 गेंदों पर 65 रन की पारी खेली। उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए। उनकी स्ट्राइक रेट 162.50 की रही।

मुकाबला सुपर ओवर तक पहुंचा, जहां रोहित ने आखिरी 2 गेंदों पर लगातार छक्के जड़कर भारत को जीत दिलाई।

ADVERTISEMENT

#3

सुरेश रैना (61* रन, साल-2009)

साल 2009 में भारत ने न्यूजीलैंड में 2 मैचों की टी-20 सीरीज खेली थी। पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च में हुआ।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 162 रन बनाए। नंबर-3 पर उतरे सुरेश रैना ने 43 गेंदों में 61* रन की पारी खेली। उन्होंने 2 चौके और 5 छक्के लगाए। उनकी स्ट्राइक रेट 141.86 की रही।

उनकी इस पारी के बावजूद भारत को जीत नहीं मिली। न्यूजीलैंड ने 18.5 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

ADVERTISEMENT

#4

रोहित शर्मा (60* रन, 2020)

चौथे स्थान पर भी रोहित हैं। साल 2020 में खेली गई सीरीज का आखिरी मुकाबला माउंट माउंगानुई में हुआ था।

मैच में रोहित कप्तानी भी कर रहे थे। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 163/3 का स्कोर बनाया। रोहित ने 41 गेंदों पर 60* रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल थे।

उनकी स्ट्राइक रेट 146.34 की थी।

उन्होंने रिटायर हर्ट होकर मैदान छोड़ा था। जवाब में न्यूजीलैंड 9 विकेट पर 156 रन ही बना सकी।

ADVERTISEMENT