Page Loader
IPL इतिहास में इन बल्लेबाजों ने खेली हैं 400 से अधिक की स्ट्राइक रेट से पारी 
शशांक सिंह ने IPL 2022 में खेली थी ताबड़तोड़ पारी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL इतिहास में इन बल्लेबाजों ने खेली हैं 400 से अधिक की स्ट्राइक रेट से पारी 

Mar 23, 2025
09:33 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के स्वर्णिम इतिहास में अब तक एक से बढ़कर एक पारियां देखने को मिली हैं। भारत की इस प्रतिष्ठित टी-20 लीग में दुनिया के तमाम शीर्ष बल्लेबाज शिरकत करते हैं और अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने का कोई भी मौका नहीं चूकते। इस बीच उन बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने IPL में 400 से अधिक की स्ट्राइक रेट (कम से कम 25 रन बनाने वाले खिलाड़ियों में) से पारी खेली हैं।

#1 

क्रिस मॉरिस (स्ट्राइक रेट- 422.22)

IPL 2017 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब कि दिल्ली कैपिटल्स) की ओर से खेलते हुए क्रिस मॉरिस ने पुणे सुपर जायंट्स के खिलाफ 9 गेंदों पर 422.22 की स्ट्राइक रेट के साथ 38 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए थे। उनकी पारी की मदद से दिल्ली ने पहले खेलते हुए 205/4 का स्कोर बनाया था। जवाब में पुणे की टीम 108 रन पर ही ढेर हो गई थी।

#2 

शशांक सिंह (स्ट्राइक रेट- 416.66)

IPL 2022 में शशांक सिंह ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से खेलते हुए गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ 6 गेंदों पर 416.66 की स्ट्राइक रेट के साथ नाबाद 25 रन बनाए थे। आखिरी ओवरों के दौरान बल्लेबाजी के लिए आए शशांक ने 1 चौका और 3 छक्के लगाए थे। उनकी पारी की मदद से SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195/6 का स्कोर बनाया था। जवाब में GT ने पारी में 5 विकेट खोकर आखिरी ओवर में लक्ष्य हासिल किया था।

#3 

रमनदीप सिंह (स्ट्राइक रेट- 416.66)

IPL 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से रमनदीप सिंह ने LSG के विरुद्ध 6 गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने 1 चौका और 3 छक्के लगाए और उनकी स्ट्राइक रेट 416.66 की रही थी। उनकी इस ताबड़तोड़ योगदान की मदद से KKR ने पहले खेलते हुए 235/6 रन बनाए थे। जवाब में LSG की टीम 137 रन पर ही ढेर हो गई थी।

#4 

एल्बी मोर्कल (स्ट्राइक रेट- 400.00)

IPL 2012 में CSK के ऑलराउंडर एल्बी मोर्कल ने मैच जिताऊ पारी खेली थी। उन्होंने RCB के विरुद्ध 7 गेंदों पर 28 रन बनाए थे। अपनी इस छोटी मगर ताबड़तोड़ पारी में उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के लगाए थे। उस मैच में CSK ने जीत के लिए मिले 206 रन के लक्ष्य को आखिरी गेंद पर हासिल किया था। इससे पहले गेंदबाजी में उन्होंने 2 विकेट भी लिए थे।