
विराट कोहली ने कितनी टेस्ट सीरीज में 500+ रन बनाए?
क्या है खबर?
हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया।
रिकॉर्ड्स का अंबार लगा चुके कोहली ने अपने टेस्ट करियर का अंत 123 मैचों के बाद 9,230 रन के साथ किया।
पूर्व भारतीय कप्तान ने अपने बेमिसाल करियर के दौरान कई सीरीज में अविश्वसनीय प्रदर्शन किया।
इस बीच उन टेस्ट सीरीज के बारे में जानते हैं, जिनमें कोहली ने 500 से अधिक रन बनाए हैं।
#1
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत (2014-15)
बॉर्डर-गावस्कर सीरीज 2014-15 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 2-0 से हराया था।
ऑस्ट्रेलिया ने अपने घर पर खेलते हुए भारत को एक भी मैच नहीं जीतने दिया था।
उस सीरीज में कोहली ने 8 पारियों में 86.50 की औसत और 692 रन बनाए थे। उस दौरान कोहली ने 169 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 4 शतक और 1 अर्धशतक लगाया था।
कोहली से ज्यादा रन सिर्फ स्टीव स्मिथ (769) ने बनाए थे।
#2
इंग्लैंड बनाम भारत (2018)
इंग्लैंड ने 2018 में अपने घर पर खेलते हुए भारत को 4-1 से हराया था। उस सीरीज में कोहली ने 10 पारियों में 59.30 की औसत के साथ 593 रन बनाए थे।
टीम की कप्तानी करते हुए उन्होंने सीरीज में 2 शतक और 3 अर्धशतक भी लगाए थे।
वह उस सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। उन्हें सैम कर्रन के साथ 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया था।
#3
भारत बनाम श्रीलंका (2017-18)
भारत ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ अपने घर पर खेलते हुए 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से जीत दर्ज की थी।
उस सीरीज में कोहली ने 5 पारियों में 152.50 की अविश्वसनीय औसत के साथ 610 रन बनाए थे। उस बीच उन्होंने 3 शतक और 1 अर्धशतक लगाया था।
कोहली ने नागपुर में खेले गए टेस्ट में 213 रन की पारी खेली और भारत ने वो मैच पारी और 239 रन से जीता था।
#4
भारत बनाम इंग्लैंड (2016-17)
भारतीय टीम ने 2016-17 में इंग्लैंड को घरेलू टेस्ट सीरीज में 4-0 से करारी शिकस्त दी थी।
उस सीरीज में कोहली ने 8 पारियों में 109.16 की औसत के साथ 655 रन बनाए थे। उन्होंने 235 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 2 शतक और 2 ही अर्धशतक लगाए थे।
उन्हें 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' भी चुना गया था।
उस सीरीज में इंग्लैंड ने राजकोट टेस्ट को ड्रॉ कराने में सफलता हासिल की थी।
जानकारी
कोहली के डेब्यू के बाद से सिर्फ 3 भारतीय बल्लेबाजों ने बनाए 500+ रन
कोहली के डेब्यू के बाद से सिर्फ 3 भारतीय बल्लेबाजों ने किसी एक सीरीज में 500 रन का आंकड़ा पार किया है। इस अंतराल में चेतेश्वर पुजारा, यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने 1-1 बार 500+ रन बनाए हैं।