NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / धोनी के जन्मदिन पर ICC ने शेयर किया खास वीडियो
    धोनी के जन्मदिन पर ICC ने शेयर किया खास वीडियो
    खेलकूद

    धोनी के जन्मदिन पर ICC ने शेयर किया खास वीडियो

    लेखन अंकित पसबोला
    July 07, 2021 | 05:56 pm 1 मिनट में पढ़ें
    धोनी के जन्मदिन पर ICC ने शेयर किया खास वीडियो
    40 साल के हुए महेंद्र सिंह धोनी

    पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 40 साल के हो गए हैं। वह विश्व क्रिकेट के सबसे सफलतम कप्तानों में शुमार रहे हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने पहली खेले गए टी-20 विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी और वनडे विश्व कप जीता है। धोनी के जन्मदिन के मौके पर ICC ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपनी कप्तानी में अहम फैसले लेते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी के उन निर्णायक फैसलों पर एक नजर डालते हैं।

    धोनी ने जोगिंदर शर्मा को दिया आखिरी ओवर, भारत ने रचा इतिहास

    ICC द्वारा साझा किए गए वीडियो की शुरुआत टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले से होती है, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी ओवर में धोनी, जोगिंदर शर्मा को गेंदबाजी सौंप देते हैं और भारत इतिहास रच देता है। पाकिस्तान को जीत के लिए अंतिम छह गेंदों में 13 रन चाहिए थे, लेकिन जोगिंदर ने क्रीज पर जम चुके मिस्बाह का विकेट लेकर मैच भारत के पक्ष में कर दिया। भारत ने वो मुकाबला पांच रनों से जीता था।

    धोनी ने आखिरी गेंद पर एक ग्लब्स उतारकर रन आउट किया

    साल 2016 में हुए टी-20 विश्व कप में धोनी ने विकेटों के पीछे से वो कारनामा किया, जो क्रिकेट में शायद ही देखा गया हो। सुपर-10 राउंड में बांग्लादेश के खिलाफ मैच की आखिरी गेंद में धोनी ने एक हाथ से ग्लब्स उतारकर कीपिंग की। उन्होंने हार्दिक पंड्या द्वारा फेंकी गई आखिरी गेंद पर बांग्लादेश के बल्लेबाज को दौड़कर रन आउट कर दिया और भारत की उम्मीदों को विश्व कप में जिन्दा रखा था।

    धोनी ने करवाई कोहली से गेंदबाजी, टीम को मिला विकेट

    टी-20 विश्व कप 2016 में ही धोनी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल में विराट कोहली को गेंदबाजी में लाकर चौंका दिया था। कोहली ने सलामी बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स को आउट करके अपने कप्तान के फैसले को सही साबित किया था। मैच के 14वें ओवर की पहली गेंद पर कोहली की गेंद पर अर्धशतक लगा चुके चार्ल्स ने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया और वह लॉन्ग ऑफ में रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट हुए थे।

    जब धोनी ने फील्ड सेट करके दिलवाई सफलता

    वीडियो में धोनी को कुछ फील्डिंग में बदलाव करते हुए भी दिखाया गया है, जिसमें भारत को सफलता मिली है। ऑस्ट्रेलिया में 2015 विश्व कप के दौरान ग्लेन मैक्सवेल के खिलाफ धोनी ने लांग लेग में अजिंक्य रहाणे को भेजा और अश्विन की अगली ही गेंद पर मैक्सवेल रहाणे को कैच दे बैठे। वहीं UAE के बल्लेबाज खुर्रम खान के लिए धोनी ने लेग स्लिप तैनात कि और अगली ही गेंद पर खुर्रम लेग स्लिप में कैच आउट हुए।

    धोनी ने किया युवराज से पहले बल्लेबाजी का फैसला

    श्रीलंका के खिलाफ हुए विश्व कप 2011 में फाइनल में धोनी ने 91 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारत को 28 साल लम्बे अंतराल के बाद विश्व कप दिलवाया था। उस खिताबी मुकाबले में धोनी ने युवराज सिंह से पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। उन्होंने गौतम गंभीर के साथ तीसरे विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी कर अपना यह फैसला सही साबित कर दिया था।

    ICC द्वारा शेयर किया वीडियो

    There’s a reason they call him Captain Cool 😎

    On his birthday, relive some of MS Dhoni’s greatest calls as @BCCI skipper 👨‍✈‍ pic.twitter.com/8nK5hvTuWM

    — ICC (@ICC) July 7, 2021
    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    क्रिकेट समाचार
    महेंद्र सिंह धोनी
    भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    जल्द संन्यास ले सकते हैं एंजेलो मैथ्यूज, भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज से हटे श्रीलंका क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम भारत: टेस्ट सीरीज से पहले काउंटी क्रिकेट खेल सकते हैं अश्विन भारतीय क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम भारत: चोटिल शुभमन गिल को BCCI ने स्वदेश लौटने के लिए कहा भारतीय क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम भारत: इंग्लैंड से श्रीलंका पहुंचने के बाद सीधे बॉयो बबल में जाएंगे श्रीलंकाई खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम

    महेंद्र सिंह धोनी

    #BirthdaySpecial: 40वां जन्मदिन मना रहे धोनी के अदभुत सफर पर एक नजर सौरव गांगुली
    टेस्ट में बतौर कप्तान धोनी के मुकाबले ज्यादा सफल रहे हैं कोहली, जानिए आंकड़ों में तुलना विराट कोहली
    IPL: कैसा रहा है धोनी और कोहली का प्रदर्शन, आंकड़ों में पढ़ें तुलनात्मक विवरण इंडियन प्रीमियर लीग
    कप्तान के तौर पर चेन्नई के लिए धोनी ने खेला 200वां मैच, जानिए कप्तानी के आंकड़े क्रिकेट समाचार

    भारतीय क्रिकेट टीम

    इंग्लैंड के खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित मिलने के बावजूद बाहर घूम सकेंगे भारतीय खिलाड़ी इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL दोबारा शुरु होने से पहले फिट होने की उम्मीद में हैं रिहैब कर रहे नटराजन इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम भारत: टेस्ट सीरीज में नजर आएंगे मैदान पर पूरे दर्शक इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    क्या आप जानते हैं? पिंक बॉल से शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं राहुल द्रविड़ क्रिकेट समाचार
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023