Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
इंडियन प्रीमियर लीग
विराट कोहली
क्रिकेट समाचार
फुटबॉल समाचार
बैडमिंटन
मोहम्मद सिराज
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ISL 2019-20: पुणे सिटी को रिप्लेस कर सकती है हैदराबाद की नई फ्रेंचाइजी
खेलकूद

ISL 2019-20: पुणे सिटी को रिप्लेस कर सकती है हैदराबाद की नई फ्रेंचाइजी

ISL 2019-20: पुणे सिटी को रिप्लेस कर सकती है हैदराबाद की नई फ्रेंचाइजी
लेखन नीरज पाण्डेय
Aug 27, 2019, 02:06 pm 3 मिनट में पढ़ें
ISL 2019-20: पुणे सिटी को रिप्लेस कर सकती है हैदराबाद की नई फ्रेंचाइजी

इंडियन सुपर लीग (ISL) के छठे सीजन का शेड्यूल आ चुका है और टीमें इसकी तैयारियों में जुट गई हैं। हालांकि, पुणे की फ्रेंचाइजी FC पुणे सिटी लगातार संकट में दिखाई दे रही है और लंबे समय से खबरें आ रही हैं कि आर्थिक संकट के कारण यह क्लब बंद होने की कगार पर है। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुणे का बंद होना लगभग तय है और इस फ्रेंचाइजी को हैदराबाद की नई फ्रेंचाइजी रिप्लेस करने के लिए तैयार है।

फ्रेंचाइजी
केरला ब्लास्टर्स के पूर्व CEO लाएंगे नई फ्रेंचाइजी

Goal.com की एक रिपोर्ट के मुताबिक पुणे सिटी का बंद होना लगभग तय हो चुका है। तेलंगाना के एक आंत्रप्रेन्योर और केरला ब्लास्टर्स के पूर्व CEO वरुण त्रिपुरानेनी मिलकर नई फ्रेंचाइजी ला रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस फ्रेंचाइजी का बेस हैदराबाद होगा और यह अपने होम मैच गाछिबाउली स्टेडियम में खेलेगी। हालांकि, इस बात की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है।

बैन
पुणे पर लगा था दो ट्रांसफर सीजन का बैन

फाइनेंशियल मुसीबत से जूझ रही पुणे पर दो ट्रांसफर सीजन में खिलाड़ियों को खरीदने पर भी बैन लगा था। चेन्नई सिटी FC के मिडफील्डर नेस्टर गोर्डिलो को गलत तरीके से साइन करने का दोषी पाए जाने के बाद क्लब पर यह कार्यवाही की गई थी। गोर्डिलो को भी 4 महीने के लिए बैन कर दिया गया था। ऐसा कहा जा रहा है कि नई फ्रेंचाइजी पर यह बैन लागू नहीं होगा।

शेड्यू
20 अक्टूबर से शुरु होगा छठा सीजन

इंडियन सुपर लीग (ISL) के छठे सीजन के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। लीग का छठा सीजन 20 अक्टूबर से शुरु होगा और इसका लीग स्टेज 23 फरवरी तक खेला जाएगा। इस बार लीग स्टेज में कुल 90 मुकाबले खेले जाएंगे। सेमीफाइनल और फाइनल के लिए तारीख का ऐलान अभी नहीं किया गया है। 10-23 नवंबर तक इंटरनेशनल ब्रेक रहेगा और इस दौरान कोई मुकाबला नहीं खेला जाएगा।

प्रदर्शन
लगातार खराब रहा है टीम का प्रदर्शन

ISL में पांच सीजन खेलने वाली पुणे केवल एक बार सेमीफाइनल में पहुंची थी और वही उनका बेस्ट प्रदर्शन है। टीम तीन सीजनों में सातवें और एक सीजन में छठे नंबर पर रही थी। हालांकि, 2016 में पुणे हर लेवल पर अपनी टीम उतारने वाला क्लब बना था। ISL में सीनियर टीम के अलावा पुणे की अंडर-18 टीम (अंडर-18 आ-लीग), अंडर-16 और अंडर-14 के अलावा महिला टीम भी है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नीरज पाण्डेय
नीरज पाण्डेय
Twitter
पढ़ाई से फॉर्मासिस्ट, लेकिन लिखना बहुत पसंद है। फुटबॉल पर अच्छी पकड़ रखता हूं और क्रिकेट बचपन का प्यार है। क्रिकेट, फुटबॉल और कबड्डी समेत कई खेलों पर दिल से लिखता हूं। WWE कोई खेल तो नहीं, लेकिन मनोरंजन के लिए यहां भी जानकारी रखता हूं।
ताज़ा खबरें
फुटबॉल समाचार
इंडियन सुपर लीग
ताज़ा खबरें
अफगानिस्तान में भूकंप से अब तक 1,150 लोगों की मौत, 3,000 घर हुए तबाह
अफगानिस्तान में भूकंप से अब तक 1,150 लोगों की मौत, 3,000 घर हुए तबाह दुनिया
ब्रिटेन: लंदन में दो दशक बाद गटर में मिला पोलियो वायरस, हाई अलर्ट घोषित
ब्रिटेन: लंदन में दो दशक बाद गटर में मिला पोलियो वायरस, हाई अलर्ट घोषित दुनिया
राष्ट्रपति चुनाव: द्रौपदी मुर्मू ने दाखिल किया नामांकन, प्रधानमंत्री मोदी समेत कई शीर्ष नेता रहे मौजूद
राष्ट्रपति चुनाव: द्रौपदी मुर्मू ने दाखिल किया नामांकन, प्रधानमंत्री मोदी समेत कई शीर्ष नेता रहे मौजूद देश
भारत के खिलाफ लिमिटेड ओवर्स सीरीज में नहीं खेलेंगे आदिल राशिद, हज यात्रा पर जाएंगे
भारत के खिलाफ लिमिटेड ओवर्स सीरीज में नहीं खेलेंगे आदिल राशिद, हज यात्रा पर जाएंगे खेलकूद
टाटा ला रही सफारी का पेट्रोल वेरिएंट, स्कॉर्पियो N से होगी इसकी टक्कर
टाटा ला रही सफारी का पेट्रोल वेरिएंट, स्कॉर्पियो N से होगी इसकी टक्कर ऑटो
फुटबॉल समाचार
संयुक्त रूप से पांचवें सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय गोल दागने वाले फुटबॉलर बने सुनील छेत्री
संयुक्त रूप से पांचवें सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय गोल दागने वाले फुटबॉलर बने सुनील छेत्री खेलकूद
मेसी बनाम रोनाल्डो: कैसे हैं दोनों खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय आंकड़े?
मेसी बनाम रोनाल्डो: कैसे हैं दोनों खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय आंकड़े? खेलकूद
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नवजात बेटे का हुआ निधन, स्टार ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नवजात बेटे का हुआ निधन, स्टार ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी खेलकूद
इंडियन सुपर लीग 2021-22: केरला ब्लास्टर्स को पेनल्टी शूटआउट में हराकर हैदराबाद बनी चैंपियन
इंडियन सुपर लीग 2021-22: केरला ब्लास्टर्स को पेनल्टी शूटआउट में हराकर हैदराबाद बनी चैंपियन खेलकूद
बैलन डे ऑर: फ्रांस फुटबॉल मैगजीन ने किए अवार्ड को लेकर कई बड़े बदलाव
बैलन डे ऑर: फ्रांस फुटबॉल मैगजीन ने किए अवार्ड को लेकर कई बड़े बदलाव खेलकूद
और खबरें
इंडियन सुपर लीग
IPL 2021, KKR बनाम MI: जानें मुकाबले का प्रीव्यू, ड्रीम 11 समेत अन्य जरुरी बातें
IPL 2021, KKR बनाम MI: जानें मुकाबले का प्रीव्यू, ड्रीम 11 समेत अन्य जरुरी बातें खेलकूद
इंडियन सुपर लीग: एटीके मोहन बागान को हराकर मुंबई सिटी ने पहली बार जीता खिताब
इंडियन सुपर लीग: एटीके मोहन बागान को हराकर मुंबई सिटी ने पहली बार जीता खिताब खेलकूद
इंडियन सुपर लीग 2020-21: इन खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें
इंडियन सुपर लीग 2020-21: इन खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें खेलकूद
जानिए इंडियन सुपर लीग 2020-21 की सभी महत्वपूर्ण बातें
जानिए इंडियन सुपर लीग 2020-21 की सभी महत्वपूर्ण बातें खेलकूद
फुटबॉल: 09 जनवरी से कोलकाता में शुरु होगा आई-लीग का 14वां सीजन
फुटबॉल: 09 जनवरी से कोलकाता में शुरु होगा आई-लीग का 14वां सीजन खेलकूद
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Sports Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022