LOADING...
टी-20 विश्व कप के सभी संस्करणों में कैसा रहा स्मृति मंधाना का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
टी-20 विश्व कप 2024 में स्मृति मंधाना ने किया बेहद निराश (तस्वीर: एक्स/@BCCIWomen)

टी-20 विश्व कप के सभी संस्करणों में कैसा रहा स्मृति मंधाना का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े

Oct 16, 2024
02:44 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2024 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का खराब प्रदर्शन रहा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने सिर्फ 2 मैच जीते और 2 में ही हार झेली। ग्रुप-A में मौजूद रही भारतीय टीम 4 अंको के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने में नाकाम रही। भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के लिए यह संस्करण खराब रहा। आइए उनके टी-20 विश्व कप के सभी संस्करणों में किए प्रदर्शन के बारे में जानते हैं।

आंकड़े

टी-20 विश्व कप 2024 में खराब रहा मंधाना का प्रदर्शन 

मंधाना ने टी-20 विश्व कप 2024 में 4 पारियों में 18.75 की औसत और 94.93 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 75 रन बनाए थे। उन्होंने न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ 12 रन बनाए थे। इसके बाद पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के विरुद्ध वह सिर्फ 7 रन ही बना सकी थी। श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ उन्होंने 50 रन की पारी खेली थी। आखिर में ऑस्ट्रलिया के विरुद्ध वह सिर्फ 6 रन ही बना सकी थी।

आंकड़े 

सभी संस्करणों में कैसा रहा है मंधाना का प्रदर्शन?

मंधाना ने 2014 से 2024 तक कुल 6 संस्करणों में हिस्सा लिया है। उन्होंने 25 मैचों में 21.83 की औसत और 114.41 की स्ट्राइक रेट के साथ 524 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 87 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 4 अर्धशतक लगाए थे। वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में मिताली राज (726) और हरमनप्रीत कौर (726) के बाद तीसरी सर्वाधिक रन बनाने वाली भारतीय महिला बल्लेबाज हैं।

Advertisement

करियर 

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरी सर्वाधिक रन बनाने वाली भारतीय महिला हैं मंधाना 

मंधाना टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारतीय टीम के लिए दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। उन्होंने अपना पहला मुकाबला साल 2013 में खेला था। वह अब तक 145 मैच की 139 पारियों में 28.54 की औसत से 3,568 रन बना चुकी हैं। इस बीच उनकी स्ट्राइक रेट 121.77 की रही है। इस प्रारूप में उनसे ज्यादा रन सिर्फ न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (4,526) और हरमनप्रीत (3,576) ने बनाए हैं।

Advertisement

सलामी बल्लेबाज 

बतौर सलामी बल्लेबाज कैसा रहा है मंधाना का प्रदर्शन?

टी-20 विश्व कप में सलामी बल्लेबाज के रूप में मंधाना ने 22 पारियों में 23.59 की औसत और 116.36 की स्ट्राइक रेट के साथ 519 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 4 अर्धशतक लगाए हैं। मंधाना ने बतौर सलामी बल्लेबाज अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 130 पारियों में 29.46 की औसत के साथ 3,447 रन बनाए हैं। पारी की शुरुआत करते हुए उनसे ज्यादा रन सिर्फ बेट्स (4,245) ने बनाए हैं।

Advertisement