Page Loader
टी-20 महिला विश्व कप: स्मृति मंधाना ने जड़ा 27वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
स्मृति मंधाना ने कमाल की पारी खेली (तस्वीर: एक्स/@BCCIWomen)

टी-20 महिला विश्व कप: स्मृति मंधाना ने जड़ा 27वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 

Oct 09, 2024
09:19 pm

क्या है खबर?

टी-20 महिला विश्व कप 2024 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने शानदार अर्धशतकीय पारी (50) खेली है। ये उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 27वां अर्धशतक है। श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ उनके बल्ले से तीसरा अर्धशतक निकला है। उन्होंने 37 गेंदों का सामना करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। मंधाना ने आराम से अपनी पारी आगे बढ़ाई और खराब गेंदों पर बड़े-बड़े शॉट्स लगाए। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

पारी

कैसी रही मंधाना की पारी और साझेदारी?

मंधाना ने 38 गेंदों का सामना किया और 50 रन बनाए। उनके बल्ले से 4 चौके और 1 छक्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 131.58 की रही। मंधाना रनआउट होकर पवेलियन वापस लौटीं। पहले विकेट के लिए मंधाना ने शफाली वर्मा के साथ 77 गेंदों पर 98 रन की साझेदारी निभाई। शफाली ने मंधाना का अच्छा साथ निभाया और 40 गेंदों पर 43 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। उनके बल्ले से 4 चौके निकले।

करियर

कैसा रहा है मंधाना का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर? 

मंधाना ने अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2013 में खेला था। इस खिलाड़ी ने 144 मैच खेले हैं और इसकी 138 पारियों में 28.72 की औसत से 3,562 रन बनाने में सफल रही हैं। उनके बल्ले से 27 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 87 रन है। श्रीलंका के खिलाफ मंधाना ने 21 मुकाबले खेले हैं। इसकी 20 पारियों में 23.83 की औशत से 429 रन बनाने में सफल रही हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 60 रन रहा है।