भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: नाथन लियोन के खिलाफ कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन?

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 9 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 14 पारियों में केवल 408 रन बनाए हैं। नाथन लियोन ने रोहित को जमकर परेशान किया है और इस बार भी वह उनके लिए बड़ा खतरा होंगे। लियोन ने सात टेस्ट में रोहित को छह बार आउट किया है। वह सर्वाधिक बार टेस्ट में रोहित को आउट करने वाले कंगारू गेंदबाज हैं।
ऐसे हैं लियोन के खिलाफ रोहित के आंकड़े
लियोन के खिलाफ रोहित ने 258 गेंदों में 135 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 191 गेंदें डॉट खेली हैं और उनका औसत 22.5 का ही रहा है। रोहित ने लियोन के खिलाफ नौ चौके और सात छक्के लगाए हैं। 2014 में 47 और 2018 में 71 गेंदों के भीतर लियोन ने रोहित को दो-दो बार आउट किया था। लियोन के खिलाफ पांच बार रोहित कैचआउट हुए हैं।