NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL: कोलकाता के खिलाफ कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन?
    खेलकूद

    IPL: कोलकाता के खिलाफ कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन?

    IPL: कोलकाता के खिलाफ कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन?
    लेखन Neeraj Pandey
    Sep 23, 2021, 10:30 am 1 मिनट में पढ़ें
    IPL: कोलकाता के खिलाफ कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन?
    KKR के खिलाफ कैसा रहा है रोहित का प्रदर्शन

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के 34वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आमने-सामने होंगे। MI के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी टीम के लिए पिछला मुकाबला नहीं खेला था। हालांकि, वह इस मैच को खेलने के लिए फिट हैं और KKR के खिलाफ उनकी टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी। आइए जानते हैं अब तक कैसा रहा है KKR के खिलाफ रोहित का प्रदर्शन।

    KKR के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं रोहित

    रोहित के लिए KKR अब तक फेवरिट विपक्षी रही है। वह इस टीम के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। रोहित ने KKR के खिलाफ 28 मैचों में 46.76 की औसत के साथ 982 रन बनाए हैं। KKR के खिलाफ रोहित ने अब तक एक शतक और छह अर्धशतक लगाए हैं जिसमें 109* उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है। रोहित KKR के खिलाफ 96 चौके और 36 छक्के लगा चुके हैं।

    नरेन, चक्रवर्ती और रसेल के खिलाफ कैसा रहा है रोहित का प्रदर्शन?

    KKR के सबसे अनुभवी स्पिनर सुनील नरेन के खिलाफ रोहित ने काफी संघर्ष किया है। नरेन के खिलाफ रोहित ने 119 गेंदों में 129 रन बनाए हैं और छह बार उनका शिकार बने हैं। पिछले मैच में KKR के हीरो रहे वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ रोहित ने 24 गेंदों में 31 रन बनाए हैं और अब तक एक भी बार चक्रवर्ती का शिकार नहीं बने हैं। आंद्रे रसेल की 58 गेंदों में रोहित 94 रन बना चुके हैं।

    स्पिन और तेज गेंदबाजों के खिलाफ रोहित का प्रदर्शन

    रोहित ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ 112.01 की स्ट्राइक-रेट के साथ 1,930 रन बनाए हैं। स्पिनर्स के खिलाफ 67 छक्के और 124 चौके लगाने वाले रोहित 57 बार अपना विकेट भी गंवा चुके हैं। तेज गेंदबाजों के खिलाफ रोहित 143.37 की स्ट्राइक-रेट के साथ 3,550 रन बना चुके हैं जिसमें 352 चौके और 157 छक्के शामिल हैं। तेज गेंदबाजों ने 115 बार रोहित का विकेट भी हासिल किया है।

    इस सीजन ऐसा रहा है रोहित का प्रदर्शन

    रोहित ने इस सीजन सात मैचों में 35.71 की औसत से अपनी टीम के लिए सबसे अधिक 250 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक निकला है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    कोलकाता नाइट राइडर्स
    रोहित शर्मा
    IPL 2021

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    MI बनाम KKR: ऐसा रहा है दोनों टीमों का एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन क्रिकेट समाचार
    MI बनाम KKR: जानें मुकाबले का प्रीव्यू, ड्रीम 11 समेत अन्य जरुरी बातें क्रिकेट समाचार
    KKR बनाम RCB: कोलकाता ने नौ विकेट से जीता मैच, बने ये रिकार्ड्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
    KKR बनाम RCB: पहली पारी में 92 रनों पर सिमटी बैंगलोर, चक्रवर्ती ने झटके तीन विकेट रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

    रोहित शर्मा

    IPL 2021: कितनी गंभीर है रोहित, रायडू और दीपक चाहर की चोट? अंबाती रायडू
    IPL 2021: धोनी और रोहित का लीग में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानें तुलना इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 क्रिकेट में कैसी रही है रोहित और कोहली की कप्तानी? विराट कोहली
    रोहित शर्मा को वनडे टीम की उप-कप्तानी से हटवाना चाहते थे कोहली- रिपोर्ट्स विराट कोहली

    IPL 2021

    DC बनाम SRH: दिल्ली ने आठ विकेट से जीता मैच, बने ये रिकार्ड्स क्रिकेट समाचार
    DC बनाम SRH: हैदराबाद ने पहली पारी में बनाए 134 रन, रबाडा ने झटके तीन विकेट क्रिकेट समाचार
    DC बनाम SRH: टॉस जीतकर हैदराबाद ने लिया बल्लेबाजी का फैसला, जानें प्लेइंग इलेवन क्रिकेट समाचार
    IPL 2021: हैदराबाद के खिलाड़ी नटराजन कोरोना संक्रमित पाए गए, आज होना है मैच सनराइजर्स हैदराबाद

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023