NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL में स्पिनर्स के खिलाफ 2016 से ही संघर्ष कर रहे हैं धोनी, जानें आंकड़े
    अगली खबर
    IPL में स्पिनर्स के खिलाफ 2016 से ही संघर्ष कर रहे हैं धोनी, जानें आंकड़े
    तस्वीर- iplt20.com

    IPL में स्पिनर्स के खिलाफ 2016 से ही संघर्ष कर रहे हैं धोनी, जानें आंकड़े

    लेखन Neeraj Pandey
    May 01, 2022
    12:42 pm

    क्या है खबर?

    विश्व क्रिकेट के सबसे दिग्गज फिनिशर्स में से एक माने जाने वाले एमएस धोनी का इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में बीते कुछ सीजन से प्रदर्शन लगातार निराशाजनक रहा है। खास तौर से स्पिनर्स के खिलाफ धोनी ने काफी ज्यादा निराश किया है।

    लीग के वर्तमान सीजन में भी धोनी कुछ खास नहीं कर सके हैं और उन्होंने आठ मैचों में एक अर्धशतक लगाया है।

    आइए जानते हैं 2016 से अब तक स्पिनर्स के खिलाफ कैसा रहा है धोनी का प्रदर्शन।

    आंकड़े

    2016 से तेज गेंदबाजों के मुकाबले स्पिनर्स के खिलाफ बेहद खराब रहा है धोनी का प्रदर्शन

    2016 सीजन से स्पिनर्स के खिलाफ धोनी का स्ट्राइक-रेट केवल 101.27 का ही रहा है। इस दौरान उन्होंने 63 पारियों में स्पिनर्स के खिलाफ केवल 637 रन बनाए हैं।

    भले ही स्पिनर्स के खिलाफ धोनी का औसत 35.38 का रहा है, लेकिन 18 बार वह उनका शिकार भी बन चुके हैं। इस अवधि में तेज गेंदबाजों के खिलाफ धोनी ने 153 की स्ट्राइक-रेट और लगभग 45 की औसत से 1,254 रन बनाए हैं।

    स्ट्राइक-रेट

    2016 से स्पिनर्स के खिलाफ सबसे कम स्ट्राइक-रेट रखने वाले बल्लेबाज हैं धोनी

    2016 से IPL में स्पिनर्स के खिलाफ कम से कम 500 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में धोनी सबसे कम स्ट्राइक-रेट (101.27) रखने वाले बल्लेबाज हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (113.52) मौजूद हैं।

    इस अवधि में स्पिनर्स के खिलाफ सबसे कम स्ट्राइक-रेट रखने वाले बल्लेबाजों की टॉप-5 की लिस्ट में तीन बल्लेबाज भारतीय हैं। धोनी के अलावा मनीष पाण्डेय और रोहित शर्मा टॉप-5 में शामिल हैं।

    लेग-स्पिन

    लेग-स्पिनर्स ने खूब किया है धोनी को परेशान

    2016 सीजन से लेग-स्पिनर्स ने धोनी को लगातार परेशान किया है। इस अवधि में धोनी ने लेग-स्पिनर्स के खिलाफ 99.37 की स्ट्राइक-रेट से रन बनाए हैं और 13 बार उनके खिलाफ अपना विकेट गंवा चुके हैं। लेग-स्पिनर्स के खिलाफ धोनी ने 321 में से 145 गेंदें डॉट खेली हैं।

    इस अवधि में धोनी ने बाएं हाथ के स्पिनर्स के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है और 120.66 की स्ट्राइक-रेट से रन बनाए हैं।

    नरेन और चक्रवर्ती

    चक्रवर्ती और नरेन हैं धोनी के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द

    पिछले कुछ सालों से कोलकाता नाइट राइडर्स के वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन ने धोनी को जमकर परेशान किया है। चक्रवर्ती के खिलाफ धोनी 16 गेंदों में 11 रन बना सके हैं और तीन बार अपना विकेट गंवा चुके हैं।

    2016 से अब तक नरेन के खिलाफ धोनी ने 52 गेंदों में केवल 25 रन ही बनाए हैं और एक बार आउट हुए हैं। धोनी ने नरेन के खिलाफ केवल एक चौका लगाया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    महेंद्र सिंह धोनी
    सुनील नरेन

    ताज़ा खबरें

    भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच माहिरा-मावरा और फवाद खान पर गाज, फिल्म के पोस्टर से हटाए गए  फवाद खान
    दिल्ली रणजी कोच सरनदीप का खुलासा- विराट कोहली इंग्लैंड दौरे पर लगाना चाहते थे 4-5 शतक भारतीय क्रिकेट टीम
    आलिया भट्ट से लेकर ऐश्वर्या राय तक, कान्स 2025 में दिखेगा इन भारतीय सितारों का जलवा    कान्स फिल्म फेस्टिवल
    भारत ने पाकिस्तान में 150 किलोमीटर अंदर जाकर किया मलीर कैंट एयर डिफेंस पर हमला भारतीय वायुसेना

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL: आंकड़ों में जानें कैसे पिछले कुछ सालों से घट रहा है किरोन पोलार्ड का प्रभाव मुंबई इंडियंस
    IPL: मोहम्मद शमी के खिलाफ कैसा रहा है केन विलियमसन का प्रदर्शन? मोहम्मद शमी
    RCB बनाम RR: टॉस जीतकर बैंगलोर की पहले गेंदबाजी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन क्रिकेट समाचार
    RCB बनाम RR: अश्विन ने IPL में पूरे किए अपने 150 विकेट, बनाए रिकार्ड्स क्रिकेट समाचार

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2022 से पहले धोनी ने CSK की कप्तानी छोड़ी, जडेजा बने नए कप्तान क्रिकेट समाचार
    IPL में CSK की कप्तानी करेंगे रविंद्र जडेजा, अब तक ऐसा रहा है प्रदर्शन क्रिकेट समाचार
    CSK बनाम KKR: जानें मुकाबले का ड्रीम इलेवन, मैच प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े कोलकाता नाइट राइडर्स
    CSK बनाम KKR: टॉस जीतकर कोलकाता की पहले गेंदबाजी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन कोलकाता नाइट राइडर्स

    महेंद्र सिंह धोनी

    गावस्कर ने कोहली को बताया इस दशक का धोनी से अधिक प्रभाव वाला भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली
    साल 2020 में इन बड़े खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा क्रिकेट समाचार
    टेस्ट में कप्तानी के आधार पर धोनी और कोहली का तुलनात्मक विवरण विराट कोहली
    IPL 2021 में ये महत्वपूर्ण रिकार्ड्स अपने नाम कर सकते हैं धोनी इंडियन प्रीमियर लीग

    सुनील नरेन

    #Opinion: इन वजहों से KKR जीत सकती है IPL 2019 का खिताब इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019: सभी टीमों के एक-एक सर्वश्रेष्ठ स्पिन गेंदबाज़, जो मचा सकते हैं धमाल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019: जानिए किस टीम का गेंदबाज़ी विभाग है कितना मज़बूत इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019: जानिए किस टीम का गेंदबाज़ी विभाग है कितना मज़बूत इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025