Page Loader
IPL: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ कैसा रहा है एमएस धोनी का प्रदर्शन?
एमएस धोनी

IPL: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ कैसा रहा है एमएस धोनी का प्रदर्शन?

लेखन Neeraj Pandey
Apr 12, 2022
10:08 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में आज रात को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की भिड़ंत होगी। दक्षिण भारतीय डर्बी में दोनों ही टीमों का इतिहास शानदार रहा है। CSK के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज एमएस धोनी ने बैंगलोर की फ्रेंचाइजी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है और वह इसे जारी रखना चाहेंगे। आइए जानते हैं अब तक RCB के खिलाफ कैसा रहा है धोनी का प्रदर्शन।

प्रदर्शन

RCB के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं धोनी

धोनी RCB के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। Cricketpedia के मुताबिक धोनी ने इस टीम के खिलाफ 31 मैचों में 41.80 की औसत के साथ 836 रन बनाए हैं। धोनी ने RCB के खिलाफ चार अर्धशतक लगाए हैं। RCB के खिलाफ धोनी का सर्वोच्च स्कोर नाबाद 84 का रहा है। अब तक धोनी ने इस टीम के खिलाफ 46 छक्के और 51 चौके लगाए हैं। उनका स्ट्राइक-रेट 141.21 का रहा है।

मुख्य गेंदबाज

RCB के मुख्य गेंदबाजों के खिलाफ कैसा रहा है धोनी का प्रदर्शन

हर्षल पटेल की गैरमौजूदगी में मोहम्मद सिराज पर RCB की गेंदबाजी संभालने का जिम्मा होगा, लेकिन धोनी के खिलाफ उनके आंकड़े अच्छे नहीं रहे हैं। धोनी ने सिराज के खिलाफ 28 गेंदों में 51 रन बनाए हैं और एक भी बार आउट नहीं हुए हैं। सिद्धार्थ कौल को सीजन का पहला मैच खेलने का मौका मिल सकता है। उनके खिलाफ धोनी ने 36 गेंदों में 62 रन बनाए हैं और एक बार आउट हो चुके हैं।

फिनिशर

लीग के सबसे खतरनाक फिनिशर हैं धोनी

धोनी को फिनिशर के रूप में जाना जाता है और अंतिम ओवर्स में उनके आंकड़े अदभुत रहे हैं। धोनी ने अंतिम ओवर्स में 188.13 की स्ट्राइक-रेट के साथ 2,442 रन बनाए हैं। अंतिम ओवरों में धोनी ने 147 छक्के और 189 चौके लगाए हैं। पारी के आखिरी ओवर में धोनी ने सबसे अधिक 50 छक्के लगाए हैं और 627 रन बना चुके हैं। 19वें ओवर में भी उनकी स्ट्राइक-रेट 200 के करीब रही है।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

धोनी ने सीजन की शुरुआत अर्धशतक के साथ की थी, लेकिन अगले तीन मैचों में वह कोई बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं। धोनी ने अब तक खेले चार मैचों में 92 रन बनाए हैं। इस सीजन उनका स्ट्राइक-रेट 117.94 का रहा है।