LOADING...
15 अगस्त के दिन भारतीय क्रिकेट टीम ने कितने मैच खेले और क्या रहे उनके परिणाम?
स्वतंत्रता दिवस के दौरान भारत ने जीता था ब्रिसबेन टेस्ट (फाइल तस्वीर: एक्स/@ICC)

15 अगस्त के दिन भारतीय क्रिकेट टीम ने कितने मैच खेले और क्या रहे उनके परिणाम?

Aug 14, 2024
12:00 pm

क्या है खबर?

भारत को 15 अगस्त, 1947 के दिन स्वतंत्रता मिली थी। तब से देश में इस दिन को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। दिलचस्प रूप से भारतीय क्रिकेट टीम इस ऐतिहासिक दिन में भी मैच खेल चुकी है। आजादी के बाद भारत ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पहली बार 1952 में इंग्लैंड के खिलाफ कोई मैच खेला था। इस बीच 15 अगस्त के दिन हुए भारतीय क्रिकेट मैचों के बारे में जानते हैं।

लेखा-जोखा 

15 अगस्त को ऐसा रहा भारत का प्रदर्शन

देश को स्वतंत्रता मिलने के बाद से भारत ने 15 अगस्त के दौरान कुल 5 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से सिर्फ 1 में जीत मिली है। इस ऐतिहासिक दिन के दौरान हुए मैचों में 3 टेस्ट भारत ने हारे हैं और 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है। इसके अलावा देश को आजादी मिलने से पहले 1936 में भारतीय टीम 15 अगस्त के दिन मैच खेली थी। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए उस मैच में भारत को हार मिली थी।

1952

भारत बनाम इंग्लैंड (नतीजा- ड्रॉ) 

साल 1952 में भारत और इंग्लैंड की टीमें ओवल के मैदान पर आमने-सामने थीं। 14 अगस्त को शुरू हुए उस मुकाबले में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 326/6 के स्कोर पर घोषित की थी। मेजबान टीम से डेविड शेपर्ड ने शानदार शतक (119) लगाया था। उनके अलावा लियोनार्ड हटन ने 86 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम 98 रन पर ढेर हो गई थी। भारत की खराब बल्लेबाजी के बावजूद वो मुकाबला ड्रॉ रहा था।

Advertisement

2001 

भारत बनाम श्रीलंका (नतीजा- हार) 

भारत और श्रीलंका के बीच 2001 में गॉल में टेस्ट खेला गया था। उस मैच में श्रीलंकाई टीम ने 10 विकेट से जीत दर्ज की थी। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 187 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंकाई टीम ने 362 रन बनाते हुए बढ़त हासिल की थी। मेजबान टीम से सनथ जयसूर्या और कुमार संगाकारा ने शतक लगाए थे। इसके बाद दूसरी पारी में भारतीय टीम 180 रन पर सिमट गई और श्रीलंका ने मैच जीता था।

Advertisement

2014 

भारत बनाम इंग्लैंड (नतीजा- हार) 

15 अगस्त, 2014 को भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट शुरू हुआ था। केनिंगटन ओवल में खेले गए मैच में इंग्लिश टीम ने पारी और 244 रन से जोरदार जीत दर्ज की थी। मुकाबले में भारत की पहली पारी 148 रन पर सिमट गई थी। इसके बाद इंग्लैंड ने जो रूट के शतक (149*) की बदौलत 486 रन बनाए थे। आखिर में भारत की दूसरी पारी सिर्फ 94 रन पर ढेर हो गई थी।

2015

भारत बनाम श्रीलंका (नतीजा- हार) 

12 अगस्त, 2015 को भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट शुरू हुआ था। गॉल में खेले गए उस मैच को श्रीलंकाई टीम ने 63 रन से जीता था। श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 183 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत ने विराट कोहली और शिखर धवन के शतकों की बदौलत 375 रन बनाए थे। इसके बाद श्रीलंका ने दूसरी पारी में 367 रन बनाए और आखिरी पारी में भारतीय टीम 112 पर ढेर हो गई थी।

2021

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (नतीजा- जीत) 

2021 के ब्रिसबेन टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हराया था। यह मुकाबला ऋषभ पंत की साहसिक पारी के लिए जाना जाता है। मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी के 369 के जवाब में भारतीय टीम ने 336 रन बनाए थे। दूसरी पारी में मेजबान टीम ने 294 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 328 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया। जवाब में भारत ने पंत (89*) की बदौलत मैच में जीत हासिल की थी।

Advertisement