Loading...
वनडे में विराट कोहली का न्यूजीलैंड में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 
कोहली का न्यूजीलैंड में रहा है 50 का औसत (तस्वीर: एक्स/@ICC)

वनडे में विराट कोहली का न्यूजीलैंड में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 

Oct 17, 2026
04:34 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली हाल ही में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे। वह अब न्यूजीलैंड दौरे पर खेलते हुए नजर आएंगे। बता दें कि कीवी टीम के खिलाफ 4 नवंबर से भारत ने वनडे सीरीज में हिस्सा लेना है। इस सीरीज में भारतीय टीम को कोहली से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। इस बीच कोहली का वनडे में न्यूजीलैंड में किए प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

आंकड़े 

कोहली का न्यूजीलैंड में रहा है 50 का औसत 

कोहली ने न्यूजीलैंड की धरती पर अब तक 13 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 13 ही पारियों में उन्होंने 49.66 की औसत और 91.41 की स्ट्राइक रेट के साथ 596 रन बनाए हैं।

इस बीच उन्होंने एक शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं।

वह आखिरी बार 2020 में न्यूजीलैंड में वनडे मैच खेलते हुए नजर आए थे। उनके न्यूजीलैंड में आखिरी 3 स्कोर 9, 15 और 51 रन के हैं।

शतक 

न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 शतक जड़ चुके हैं कोहली

कोहली का न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन रहा है।

उन्होंने कीवी टीम के विरुद्ध अब तक 36 वनडे खेले हैं, जिसमें 57.48 की औसत और 96.63 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,897 रन बनाए हैं।

इस बीच उन्होंने 154* रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 7 शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं।

कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। वह इस टीम के खिलाफ अपने 2,000 रन पूरे कर सकते हैं।

ADVERTISEMENT

आंकड़े 

न्यूजीलैंड में आयरलैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले हैं कोहली 

न्यूजीलैंड में कोहली के 13 वनडे मैचों में से 11 तो मेजबान टीम के खिलाफ रहे हैं, लेकिन इस स्टार बल्लेबाज ने यहां कुछ न्यूट्रल मैच भी खेले हैं।

ये दोनों मैच 2015 के विश्व कप के दौरान हुए थे।

उन्होंने हैमिल्टन में आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में नाबाद 44 रन बनाए थे, और इसके बाद ऑकलैंड में जिम्बाब्वे के खिलाफ 38 रन की पारी खेली थी।

ADVERTISEMENT

करियर 

बेमिसाल रहा है कोहली का वनडे करियर

कोहली का वनडे क्रिकेट करियर बेमिसाल रहा है। उन्होंने 18 अगस्त, 2008 को श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ दांबुला में अपने वनडे करियर का आगाज किया था।

वह अब तक 327 वनडे की 305 पारियों में 58.78 की औसत और 94.36 की स्ट्राइक रेट से 15,109 रन बना चुके हैं। इस प्रारूप में 183 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है।

वह 50 ओवर प्रारूप में सचिन तेंदुलकर के बाद दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

ADVERTISEMENT