LOADING...
IPL में वरुण चक्रवर्ती का ईडन गार्डन स्टेडियम में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 
वरुण चक्रवर्ती के प्रदर्शन पर होगी नजरें (तस्वीर: एक्स/

IPL में वरुण चक्रवर्ती का ईडन गार्डन स्टेडियम में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 

Apr 01, 2026
09:04 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के छठे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सामने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की चुनौती होगी। यह मैच 2 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा। KKR की टीम से वरुण चक्रवर्ती अपनी फिरकी से विपक्षी बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। उनसे टीम अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। इस बीच चक्रवर्ती के इस मैदान में किए प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

स्टेडियम 

चक्रवर्ती ने ईडन गार्डन स्टेडियम में लिए हैं 30 विकेट 

चक्रवर्ती ने अब तक ईडन गार्डन स्टेडियम में कुल 22 मैच खेले हैं, जिसमें 24.26 की औसत के साथ 30 विकेट लिए हैं। इस बीच उनकी इकॉनमी रेट 8.59 की रही है। इस मैदान पर उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 15 रन देते हुए 4 विकेट लेना रहा। IPL में चक्रवर्ती ईडन गार्डन में चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इस मैदान पर उनसे ज्यादा विकेट सिर्फ सुनील नरेन (73), आंद्रे रसेल (44) और पीयूष चावला (43) हैं।

आंकड़े 

चक्रवर्ती का SRH के खिलाफ प्रदर्शन 

चक्रवर्ती ने SRH के खिलाफ 13 मैचों में 29.71 की औसत और 8.66 की इकॉनमी रेट के साथ 14 विकेट लिए हैं। चक्रवर्ती ने विपक्षी टीम के कप्तान ईशान किशन को एक बार आउट किया है। किशन ने इस स्पिनर की 5 पारियों में 17 गेंदों का सामना करते हुए 21 रन बनाए हैं। चक्रवर्ती ने अभिषेक शर्मा को भी एक बार आउट किया है। इस बीच अभिषेक ने उनके खिलाफ 14 गेंदों में 28 रन बनाए।

Advertisement

आंकड़े 

शानदार रहा है वरुण चक्रवर्ती का IPL करियर 

चक्रवर्ती ने साल 2019 में अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 85 मैचों की 84 पारियों में 24.33 की औसत और 7.63 की इकॉनमी से 100 विकेट चटका चुके हैं। इसमें 1 बार 5 विकेट, दो बार 4 विकेट हॉल शामिल है। गेंदबाजी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/20 का रहा है। वह KKR से पहले पंजाब किंग्स (PBKS) का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

Advertisement