NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रोहित शर्मा का टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 
    खेलकूद

    रोहित शर्मा का टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 

    रोहित शर्मा का टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 
    लेखन अंकित पसबोला
    Jan 30, 2023, 09:54 pm 1 मिनट में पढ़ें
    रोहित शर्मा का टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 
    09 फरवरी से टेस्ट सीरीज में खेलेंगी भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    भारतीय क्रिकेट टीम 09 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेगी। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में जगह सुनिश्चित करने के लिए भारतीय टीम इस सीरीज को अच्छे अंतर से जीतने का प्रयास करेगी। भारतीय टीम प्रबंधन को कप्तान रोहित शर्मा से अच्छा प्रदर्शन की उम्मीद होगी। इस बीच रोहित का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

    रोहित का टेस्ट करियर 

    35 वर्षीय रोहित ने 2013 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। अपने अब तक के टेस्ट करियर में उन्होंने 45 मैचों में 46.13 की औसत से 3,137 रन बनाए हैं। उन्होंने 212 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ आठ शतक और 14 अर्धशतक बना लिए हैं। रोहित ने सितंबर 2021 में अपना पिछला टेस्ट शतक लगाया था। उन्होंने पिछले साल सिर्फ दो टेस्ट खेले थे।

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने आंकड़ों को बेहतर करना चाहेंगे रोहित

    रोहित का ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है। वह अपने इन आंकड़ों को आगामी टेस्ट सीरीज में बेहतर करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने अब तक कंगारू टीम के खिलाफ सात टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 31.38 की औसत से 408 रन बना लिए हैं। इस बीच वह कोई शतक नहीं लगा सके हैं। उन्होंने 63* के सर्वोच्च स्कोर के साथ तीन अर्धशतक अपने नाम किए हैं।

    रोहित का सीरीज में प्रदर्शन 

    रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत में कोई टेस्ट नहीं खेला है। उन्होंने 2014-15 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन टेस्ट खेले, जिसमें 173 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने सिर्फ दो अर्धशतक लगाए थे। इसके बाद वह 2018-19 में उन्होंने दो टेस्ट खेले, जिसमें 35.33 की औसत से 106 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने एक अर्धशतक लगाया था। उनके स्कोर क्रमशः 37, 1, 63* और 5 रहे थे।

    रोहित बना सकते हैं ये रिकॉर्ड्स 

    रोहित के पास रनों के मामले में नवजोत सिंह सिद्धू (3,202) और विजय मांजेरकर (3,208) को पीछे छोड़ने का मौका होगा। रोहित ने भारत में खेलते हुए 73.33 की औसत से 1,760 रन बनाए हैं। वह घरेलू टेस्ट में 2,000 रन पूरे कर सकते हैं। उन्होंने एशिया में खेलते हुए 63.48 की औसत से 1,968 रन बना लिए हैं। वह एशिया में भी अपने 2,000 रन पूरे कर सकते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    क्रिकेट के आंकड़े

    ताज़ा खबरें

    बिहार: राम नवमी पर भड़की हिंसा के बाद अभी भी तनाव की स्थिति, जानें क्या-क्या हुआ बिहार
    IPL 2023: चेन्नई बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023
    ईशान खट्टर के हाथ लगी हॉलीवुड सीरीज, निकोल किडमैन के साथ आएंगे नजर  ईशान खट्टर
    गॉर्डन मुरे लेकर आ रही कन्वर्टेबल T33 स्पाइडर सुपरकार, 14 करोड़ के आस-पास होगी कीमत  सुपरकार

    रोहित शर्मा

    IPL 2023: रोहित शर्मा खेल पाएंगे सीजन का पहला मैच? हेडकोच ने दिया बड़ा अपडेट मुंबई इंडियंस
    IPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: मुंबई इंडियंस के ये 5 खिलाड़ी कर सकते हैं धमाकेदार प्रदर्शन  मुंबई इंडियंस
    IPL 2023: रोहित क्यों फोटोशूट के लिए नहीं पहुंचे गुजरात? सामने आया बड़ा कारण इंडियन प्रीमियर लीग

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सलीम दुर्रानी का निधन, कैंसर से जूझ रहे थे  क्रिकेट समाचार
    2017 चैंपियंस ट्रॉफी: भारत के पास दिग्गज थे, लेकिन हम बच्चों के साथ खेलकर जीते- सरफराज सरफराज अहमद
    विराट कोहली ने शेयर की अपनी 10वीं की मार्कशीट, गणित में आए थे सबसे कम नंबर विराट कोहली
    भारत से बाहर बांग्लादेश में अपने वनडे विश्व कप मुकाबले खेल सकता है पाकिस्तान- रिपोर्ट पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट

    भारत को 2-1 से हराने के बाद वनडे में दुनिया की नंबर एक टीम बनी ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: एडम जैम्पा ने लिए 4 विकेट, किया भारत के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वनडे क्रिकेट
    4 साल बाद घर में द्विपक्षीय वनडे सीरीज हारा भारत, ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से दी पटखनी भारतीय क्रिकेट टीम
    सूर्यकुमार यादव लगातार तीसरी बार हुए पहली गेंद पर आउट, उनके नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव

    क्रिकेट के आंकड़े

    IPL 2023: जानिए गुजरात टाइटंस के दिलचस्प आंकड़े और अहम बातें  IPL 2023
    शाकिब अल हसन टी-20 क्रिकेट में 450 विकेट पूरे करने के हैं करीब, जानिए उनके आंकड़े  शाकिब अल हसन
    IPL 2023: केएल राहुल अपने 4,000 रन पूरे करने के हैं करीब, जानिए आंकड़े  केएल राहुल
    WPL 2023: मुंबई ने जीता खिताब, जानिए टूर्नामेंट से जुड़े अहम आंकड़े  विमेंस प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023