LOADING...
केएल राहुल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े
केएल राहुल का मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार रहा है प्रदर्शन

केएल राहुल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े

Apr 03, 2026
10:48 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में शनिवार को खेले जाने वाले 8वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से होगा। यह मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे खेला जाएगा। सबकी निगाहें DC के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल पर होंगी, जो लखनऊ सपुर जायंट्स (LSG) के खिलाफ पहले मैच में पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे। आइए MI के खिलाफ उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

औसत

राहुल ने MI के खिलाफ 69.71 की औसत से बनाए हैं रन

IPL में कई टीमों का प्रतिनिधित्व कर चुके राहुल MI के खिलाफ 1,000 रन पूरे करने के करीब हैं। उन्होंने MI के खिलाफ 20 मैचों में 69.71 की औसत से 976 रन बनाए हैं। उन्होंने 6 अर्धशतकों के अलावा 3 शतक भी जड़े हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 135.55 की रही है। राहुल ने MI के खिलाफ अब तक इस लीग में 38 छक्के और 77 चौके भी जड़े हैं। ऐसे में उनके फिर से बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

करियर

कैसा रहा है राहुल का IPL करियर?

राहुल ने साल 2013 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। उन्होंने 146 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 137 पारियों में 45.80 की औसत और 135.98 की स्ट्राइक रेट से 5,222 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से 5 शतक और 41 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 134* रन का रहा है। उन्होंने अब तक 452 चौके और 208 छक्के जड़े हैं। उन्होंने विकेट के पीछे भी शानदार प्रदर्शन किया है।

Advertisement