Loading...
टी-20 क्रिकेट में भुवनेश्वर कुमार का चिन्नास्वामी स्टेडियम में कैसा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 
लंबे समय के बाद टीम में लौटे हैं भुवनेश्वर (तस्वीर: एक्स/@ICC)

टी-20 क्रिकेट में भुवनेश्वर कुमार का चिन्नास्वामी स्टेडियम में कैसा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 

Oct 16, 2026
03:30 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम को वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ 17 अक्टूबर को टी-20 सीरीज का 5वां और आखिरी मैच खेलना है। चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मैच से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भुवनेश्वर कुमार को टीम में जोड़ा है। दरअसल, अर्शदीप सिंह चोटिल हैं और ऐसे में भुवनेश्वर टीम में शामिल हुए हैं। उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। इस बीच भुवनेश्वर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में किए प्रदर्शन (टी-20 प्रारूप) के बारे में जानते हैं।

आंकड़े 

भुवनेश्वर ने चिन्नास्वामी में खेले हैं 24 टी-20 मैच 

भुवनेश्वर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से खेलते हैं और चिन्नास्वामी स्टेडियम उनकी टीम का घरेलू मैदान है।

भुवनेश्वर ने इस मैदान पर अब तक 24 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें 22.93 की औसत के साथ 31 विकेट लिए हैं।

इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 9 रन देते हुए 3 विकेट लेना रहा है।

उन्होंने 2009 में इस मैदान पर अपना पहला टी-20 मैच खेला था।

आंकड़े 

वेस्टइंडीज के खिलाफ भुवनेश्वर का प्रदर्शन 

भुवनेश्वर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक 18 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 35.15 की औसत के साथ 13 विकेट लिए हैं। इस बीच उनकी इकॉनमी रेट 7.25 की रही है।

कैरेबियाई टीम के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 12 रन देते हुए 2 विकेट लेना रहा है।

उन्हें मौका मिलता है तो वह इन आंकड़ों में सुधार करना चाहेंगे।

इस टीम के विरुद्ध भुवनेश्वर ने अपना आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच 2022 में खेला था।

ADVERTISEMENT

जानकारी

भुवनेश्वर ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले सिर्फ 2 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच 

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भुवनेश्वर ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सिर्फ 2 मैच की एक पारी में 3 विकेट लिए। 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भुवनेश्वर इस मैदान पर खेले थे, लेकिन वो मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा था।

ADVERTISEMENT

करियर 

ऐसा है भुवनेश्वर का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर 

भुवनेश्वर ने नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।

भुवनेश्वर ने 87 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के बाद 23.10 की औसत से 90 विकेट लिए हैं। इस बीच उनकी इकॉनमी रेट 7 से नीचे (6.96) रही है। अपने करियर में उन्होंने 2 पारियों में 5 विकेट हॉल भी लिए हैं।

वह भारत की ओर से टी-20 अंतरराष्ट्रीय में फिलहाल 7वें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

ADVERTISEMENT