IPL में अजिंक्य रहाणे का SRH के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के छठे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा। यह मैच 2 अप्रैल को ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा। KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ अर्धशतक लगाया था। वह अपनी फॉर्म को जारी रखने का प्रयास करेंगे। इस बीच रहाणे के SRH के खिलाफ किए प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।
आंकड़े
SRH के विरुद्ध रहाणे का प्रदर्शन
रहाणे ने IPL में SRH के खिलाफ अब तक 23 मैच खेले हैं और इसकी 22 पारियों में 25.29 की औसत और 109.26 की स्ट्राइक रेट के साथ 531 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 4 अर्धशतक लगाए हैं। वह इस टीम के विरुद्ध कोई शतक नहीं लगा सके और उनका सर्वोच्च स्कोर 70 रन रहा। रहाणे ने SRH के खिलाफ 42 चौके और 17 छक्के भी लगाए हैं।
आमने-सामने
SRH के प्रमुख गेंदबाजों के सामने रहाणे का प्रदर्शन
रहाणे ने हर्षल पटेल का 6 पारियों में सामना किया है और उनके खिलाफ 20 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 31 रन बनाए हैं। दूसरी तरफ हर्षल ने उन्हें एक बार आउट किया है। रहाणे का जयदेव उनादकट के खिलाफ रिकॉर्ड खराब रहा है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने रहाणे को IPL में 4 पारियों में आउट किया है। दूसरी तरफ रहाणे ने उनादकट के सामने 34 गेंदों में 35 रन बनाए हैं।
करियर
ऐसा है रहाणे का IPL करियर
रहाणे ने IPL में अब तक 199 मुकाबले खेले हैं और इसकी 184 पारियों में 30.71 की औसत और 125.43 की स्ट्राइक रेट से 5,099 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 2 शतक और 34 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 105* रन रहा है। रहाणे ने अपने IPL करियर में 517 चौके और 128 छक्के भी लगाए हैं। उन्होंने अपना पहला मुकाबला साल 2008 में खेला था। IPL 2025 में रहाणे KKR का हिस्सा बने थे।