
IPL इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स द्वारा सफलतापूर्वक हासिल किए गए सबसे बड़े लक्ष्य
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 66वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 विकेट से हराते हुए अपनी 7वीं जीत दर्ज की।
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में PBKS ने पहले खेलते हुए 206/8 का स्कोर बनाया था। जवाब में DC ने 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
यह DC द्वारा सफलतापूर्वक हासिल किया गया तीसरा सबसे बड़ा लक्ष्य है। आइए DC द्वारा हासिल किए गए अन्य बड़े लक्ष्यों पर नजर डालते हैं।
#1
IPL 2025 में LSG के खिलाफ 210 रन का लक्ष्य
DC की ओर से IPL इतिहास में सफलतापूर्वक हासिल किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य 210 रन का है, जिसे उसने इसी संस्करण में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ हासिल किया था।
विशाखापट्टनम में खेले गए मैच में LSG ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मिचेल मार्श (75) और निकोलस पूरन (75) की पारियों से 209/8 का स्कोर खडा किया था।
जवाब में DC ने आशुतोष शर्मा (66*) की पारी से 9 विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया था।
#2
IPL 2017 में गुजरात लायंस के खिलाफ 209 रन का लक्ष्य
DC की ओर से IPL इतिहास में हासिल किया गया दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य 209 रन का है, जिसे उसने IPL 2017 में गुजरात लायंस (GL) के खिलाफ हासिल किया था।
अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में LSG ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सुरेश रैना (77) की पारी से 208/7 का स्कोर खडा किया था।
जवाब में DC ने ऋषभ पंत (97*) की पारी से 17.3 ओवर में 2 विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया था।
#3
IPL 2025 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 207 रन का लक्ष्य
DC की ओर से IPL इतिहास में हासिल किया गया तीसरा सबसे बड़ा लक्ष्य 207 रन का है, जिसे उसने IPL 2025 के 66वें मुकाबले में PBKS के खिलाफ हासिल किया।
जयपुर में खेले गए मैच में PBKS ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान श्रेयस अय्यर (53) और मार्कस स्टोइनिस (44) पारियों से 206/8 का स्कोर खड़ा किया।
जवाब में DC ने करुण नायर (44) और समीर रिजवी (58*) की पारियों से 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
#4
IPL 2017 में गुजरात लायंस के खिलाफ 196 रन का लक्ष्य
DC द्वारा IPL इतिहास में हासिल किया गया चौथा सबसे बड़ा लक्ष्य 196 रन का है, जिसे उसने IPL 2017 में गुजरात लायंस (GL) के खिलाफ हासिल किया था।
ग्रीन पार्क स्टेडियम कानपुर में खेले गए मैच में LSG ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आरोन फिंच (69) की पारी से 195/5 का स्कोर खडा किया था।
जवाब में DC ने श्रेयस (96) की पारी से 19.4 ओवर में 8 विकेट खोकर 197 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया था।