NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / वनडे विश्व कप में इन 5 बल्लेबाजों की स्ट्राइक रेट रही सबसे बेहतरीन, जानिए आंकड़े 
    अगली खबर
    वनडे विश्व कप में इन 5 बल्लेबाजों की स्ट्राइक रेट रही सबसे बेहतरीन, जानिए आंकड़े 
    ग्लेन मैक्सवेल विश्व कप में शानदार बल्लेबाजी करते हैं (तस्वीर: एक्स/ @ICC)

    वनडे विश्व कप में इन 5 बल्लेबाजों की स्ट्राइक रेट रही सबसे बेहतरीन, जानिए आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Sep 28, 2023
    06:38 pm

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2023 का आगाज 5 अक्टूर से भारतीय सरजमीं पर होने जा रहा है।

    विराट कोहली, बाबर आजम, केन विलियमसन, स्टीव स्मिथ और बेन स्टोक्स जैसे दिग्गज खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे।

    वनडे क्रिकेट में अब 350 और 400 रन आसानी से बनते हैं। बल्लेबाजों अब ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हैं, जिससे उनकी स्ट्राइक रेट ज्यादा होती है।

    ऐसे में विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ियों पर एक नजर डाल लेते हैं।

    #1

    ग्लेन मैक्सवेल 

    वनडे विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल की स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा है।

    उन्होंने अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 2 विश्व कप खेले हैं और 18 मुकाबलों की 16 पारियों में 38.53 की औसत और 169.25 की स्ट्राइक रेट से 501 रन बनाए हैं।

    इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 102 रन रहा है। उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने विश्व कप में 54 चौके और 21 छक्के भी जड़े हैं।

    #2

    ब्रेंडन मैकुलम

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम की स्ट्राइक रेट विश्व कप में दूसरी सबसे ज्यादा है।

    उन्होंने 34 मुकाबलों की 27 पारियों में 120.84 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। इस दौरान मैकुलम ने 33.72 की औसत से 742 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 101 रन रहा है।

    उन्होंने 1 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं। मैकुलम के बल्ले से विश्व कप में 77 चौके और 29 छक्के निकले हैं।

    #3

    एबी डिविलियर्स

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स इस मामले में तीसरे स्थान पर हैं।

    उन्होंने 23 मैचों की 22 पारियों में 63.52 की औसत और 117.29 की स्ट्राइक रेट से 1,207 रन बनाए हैं।

    उन्होंने इस दौरान 4 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 162 रन रहा है। वह 3 बार नाबाद भी रहे हैं। डिविलियर्स दक्षिण अफ्रीका टीम के लिए 3 विश्व कप खेले। वह 2007, 2011 और 2015 में टीम के सदस्य थे।

    #4

    कपिल देव

    भारतीय क्रिकेट टीम को पहली बार साल 1983 में वनडे विश्व कप दिलाने वाले दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी कपिल देव ने इस टूर्नामेंट में 115.14 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

    उन्होंने 26 मैचों की 24 पारियों में 37.16 की औसत से 669 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 175 रन नाबाद रहा है।

    उन्होंने विश्व कप में 1 शतक और 1 अर्धशक लगाए हैं। कपिल 4 बार विश्व कप की टीम का हिस्सा रहे हैं।

    #5

    शेन वॉटसन 

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी शेन वॉटसन ने विश्व कप में 108.06 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 22 मैच में 53.58 की उम्दा औसत के साथ 643 रन निकले हैं। वह 2007 और 2015 में विश्व कप जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे।

    वॉटसन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 94 रन रहा है और उन्होंने 6 अर्धशतक लगाए हैं। विश्व कप में यह खिलाड़ी 67 चौके और 17 छक्के लगा चुका है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस 

    भारतीय टीम के लिए विश्व कप में सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं। उन्होंने विश्व कप में अपना पहला मैच साल 1992 में खेला था। 'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन ने अपना आखिरी विश्व कप मैच साल 2011 में खेला था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वनडे विश्व कप 2023
    क्रिकेट समाचार
    ग्लेन मैक्सवेल

    ताज़ा खबरें

    बचत करने का '3 का नियम' क्या है, इसे अपने जीवन में कैसे अपनाएं? पर्सनल फाइनेंस
    विश्व बैंक ने मानक बदला, 10 साल में गरीबी दर 27.1 से 5.3 प्रतिशत हुई विश्व बैंक
    कंगना रनौत पर क्यों भड़क गईं कुनिका सदानंद? बोलीं- जब देखो, तब बकवास करती है कंगना रनौत
    यूरोपीय टी-20 प्रीमियर लीग साल 2026 तक के लिए स्थगित, जानिए क्या रहा कारण इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल

    वनडे विश्व कप 2023

    विश्व कप के लिए पाकिस्तान की टीम का हुआ ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    विश्व कप 2023: क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के रिकॉर्ड्स पर एक नजर  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    विश्व कप 2023: हसन अली को पाकिस्तान टीम में जगह, जानिए भारत के खिलाफ उनका प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: जीतने वाली टीम होगी मालामाल, मिलेगी 33 करोड़ की इनामी राशि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल

    क्रिकेट समाचार

    वनडे विश्व कप: क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया टीम के रिकॉर्ड्स पर एक नजर  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम आयरलैंड: बेन डकेट ने लगाया अपना पहला वनडे शतक, जानिए उनके आंकड़े  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश में 15 साल बाद जीती वनडे सीरीज, ये बने रिकॉर्ड्स  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप के लिए बांग्लादेशी टीम का हुआ ऐलान, तमीम इकबाल को नहीं मिली जगह  बांग्लादेश क्रिकेट टीम

    ग्लेन मैक्सवेल

    मानसिक स्वास्थ्य के कारण दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डिकॉक ने लिया क्रिकेट से ब्रेक क्रिकेट समाचार
    IPL 2021 नीलामी: ग्लेन मैक्सवेल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 14.25 करोड़ रुपये में खरीदा इंडियन प्रीमियर लीग
    ऑस्ट्रेलिया का दौरा छोड़कर IPL खेलने जाने को सही साबित करना होगा कठिन- आरोन फिंच क्रिकेट समाचार
    IPL 2021: लीग के बचे मैचों में उपलब्ध रहेंगे मैक्सवेल, स्मिथ समेत प्रमुख ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025