NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: हेनरी निकोल्स ने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक लगाया
    अगली खबर
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: हेनरी निकोल्स ने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक लगाया
    हेनरी निकोल्स ने टेस्ट करियर में पहला दोहरा शतक लगाया है (तस्वीर: ट्विटर/@icc)

    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: हेनरी निकोल्स ने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक लगाया

    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 18, 2023
    09:37 am

    क्या है खबर?

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में हेनरी निकोल्स ने दोहरा शतक जड़ दिया है।

    ये उनके टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक है। उन्होंने केन विलियमसन के साथ मैच में 467 गेंद में 363 रन की साझेदारी निभाई।

    दूसरे दिन ये दोनों खिलाड़ी श्रीलंका के गेंदबाजों पर हावी रहे। पहले दिन सिर्फ 48 ओवर का खेल हुआ था।

    आइए निकोल्स के आंकड़ो पर एक नजर डालते हैं।

    टेस्ट करियर

    कैसा रहा है निकोल्स का टेस्ट करियर?

    निकोल्स ने न्यूजीलैंड के लिए 54 टेस्ट मैच खेले हैं और 38.43 की औसत से लगभग 3,000 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 9 शतक और 1 दोहरा शतक लगा चुके हैं।

    उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 12 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 50 से ज्यादा का रहा है।

    निकोल्स ने अपना पहला टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2016 में खेला था। इसके बाद वह न्यूजीलैंड के मध्यक्रम का प्रमुख अंग रहे हैं।

    केन विलियमसन

    विलियमसन ने भी लगाया दोहरा शतक 

    मैच में विलियमसन ने भी शानदार दोहरा शतक लगाया। उन्होंने 296 गेंदों का सामना किया और 215 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 23 चौके और 2 छक्के लगाए।

    यह उनके करियर का छठा दोहरा शतक है। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाए हैं।

    विलियमसन ने इस पारी के दौरान अपने 8,000 टेस्ट रन भी पूरे किए। वह ऐसा करने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बने।

    पहला मौका 

    पहली बार न्यूजीलैंड के लिए एक पारी में दो खिलाड़ियों ने लगाए दोहरे शतक 

    टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार न्यूजीलैंड की टीम के 2 खिलाड़ियों ने एक पारी में दोहरा शतक लगाया है। टेस्ट क्रिकेट में 18वीं बार यह कारनामा हुआ है।

    अपनी पारी के दौरान निकोल्स ने 240 गेंद में 200 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 15 चौके और 4 छक्के लगाए।

    उन्होंने जब दोहरा शतक लगाया उसके तुरंत बाद ही न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी 580 रन बनाने के बाद घोषित कर दी। टीम के सिर्फ 4 बल्लेबाज आउट हुए।

    श्रीलंका 

    श्रीलंका के खिलाफ कैसा रहा है निकोल्स का प्रदर्शन?

    श्रीलंका के खिलाफ निकोल्स ने 6 टेस्ट में 74.00 की शानदार औसत से 518 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक 1 अर्धशतक और 1 दोहरा शतक लगाया है।

    उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 200 रन नाबाद है। उन्होंने इस दौरान 64.66 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

    इस खिलाड़ी ने श्रीलंका के खिलाफ 42 चौके और 4 छक्के लगाए हैं। वह 2 बार नॉटआउट भी रहे हैं और 801 गेंदों का सामना किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    जो रूट बने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टेस्ट बल्लेबाज, जानिए उनके आंकड़े  जो रूट
    टिम साउथी का विश्व रिकॉर्ड, बने ऐसा करने वाले दुनिया के केवल 10वें तेज गेंदबाज टिम साउथी
    न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड मजबूत स्थिति में, दूसरे दिन ऐसा रहा खेल  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    जेम्स एंडरसन ने केन विलियमसन को 9वीं बार किया आउट, जानिए दोनों के आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    भारत के खिलाफ बड़ी हार के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने टीम मैनेजर से मांगी रिपोर्ट भारत बनाम श्रीलंका क्रिकेट
    जिम्बाब्वे दौरे के लिए वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम घोषित, शैनन गेब्रियल की हुई वापसी वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    शुभमन गिल बने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा पिछले तीन साल से वनडे में नहीं लगा पाए हैं शतक, जानिए उनके आंकड़े रोहित शर्मा

    क्रिकेट समाचार

    ICC रैंकिंग: विराट कोहली को हुआ 8 स्थानों का फायदा, अश्विन गेंदबाजों में शीर्ष पर बरकरार  ICC रैंकिंग
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: वनडे क्रिकेट में वानखेड़े स्टेडियम के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी  भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए कैसे बेहतर साबित हो सकते हैं अब्दुल रहमान और उमर गुल? पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  विमेंस प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025