NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / जन्मदिन विशेष: हेनरिक क्लासेन हुए 32 साल के, जानिए उनके रिकॉर्ड्स और आंकडे़ 
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: हेनरिक क्लासेन हुए 32 साल के, जानिए उनके रिकॉर्ड्स और आंकडे़ 
    हेनरिक क्लासेन ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 81 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे (तस्वीर: ट्विटर/@BCCI)

    जन्मदिन विशेष: हेनरिक क्लासेन हुए 32 साल के, जानिए उनके रिकॉर्ड्स और आंकडे़ 

    लेखन मनोज शर्मा
    Jul 30, 2023
    11:47 am

    क्या है खबर?

    दक्षिण अफ्रीका ने क्रिकेट को एक से बढ़कर एक धुरंधर क्रिकेटर दिए हैं। युवा पीढ़ी में हेनरिक क्लासेन अपनी तूफानी बल्लेबाजी से टीम के लिए लगातार उपयोगी साबित हो रहे हैं।

    एबी डिविलियर्स के संन्यास के बाद खाली हुई उनकी जगह को यह बल्लेबाज बखूबी भर रहा है। क्लासेन रविवार 30 जुलाई को अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं।

    आइए इस अवसर पर उनके रिकॉर्ड्स और उनसे जुड़ी खास बातों के बारे में जानते हैं।

    रिपोर्ट

    तीनों फॉर्मेट में भारत के खिलाफ किया डेब्यू 

    क्लासेन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ (फरवरी, 2018) वनडे मैच से हुई थी।

    उसी महीने उन्होंने भारत के खिलाफ ही अपने अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट करियर का आगाज किया था।

    टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए उन्हें एक साल का इंतजार करना पड़ा था। अक्टूबर, 2019 में उन्होंने भारत के खिलाफ ही रांची में पहला टेस्ट मैच खेला था।

    क्लासेन अपने पहले वनडे और पहली टेस्ट पारी में एक ही स्कोर (6-6) पर आउट हुए थे।

    रिपोर्ट

    क्लासेन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आंकड़े 

    क्लासेन ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में कुल 81 मैच खेले हैं।

    उन्होंने 4 टेस्ट मैचों में 13.00 की औसत से 104 रन बनाए हैं। टेस्ट टीम में वह अभी तक अपनी जगह स्थाई नहीं कर पाए हैं।

    वनडे क्रिकेट में उन्होंने 36 मैचों में 40.00 की औसत से 1,080 रन बनाए हैं, जिसमें उनके 2 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं।

    41 टी-20 मैचों में उन्होंने 23.67 की औसत और 148.23 की स्ट्राइक रेट से 710 रन बनाए हैं।

    रिपोर्ट

    IPL 2023 में धमाकेदार रहा था प्रदर्शन 

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें संस्करण में क्लासेन का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था।

    सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की ओर से खेलते हुए उन्होंने सीजन के 12 मैच खेले थे।

    वह 49.78 की औसत और 177.08 की स्ट्राइक रेट के साथ 448 रन बनाने में कामयाब रहे थे। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक जमाए थे।

    1 करोड़ की बेस प्राइस वाले क्लासेन को SRH ने 5.25 करोड़ रुपये खर्च कर अपने दल में शामिल किया था।

    रिपोर्ट

    SRH के लिए शतक जमाने वाले चौथे खिलाड़ी 

    क्लासेन लीग के पिछले सीजन में SRH के लिए शतक लगाने वाले सिर्फ चौथे बल्लेबाज बने थे।

    उनसे पहले SRH के लिए खेलते हुए डेविड वार्नर ने 2 शतक (126 और 100 रन) बनाए थे। इसके अलावा जॉनी बेयरस्टो ने 114 रन की पारी खेली थी।

    IPL 2023 में ही हैरी ब्रुक ने भी 100 रन की पारी खेली थी। क्लासेन IPL 2023 में SRH के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जन्मदिन विशेष
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: करिश्मा कपूर की बेहतरीन फिल्में, जिनके दम पर उन्होंने किया दिलों पर राज करिश्मा कपूर
    जन्मदिन विशेष: अर्जुन कपूर फिट रहने के लिए इस वर्कआउट और डाइट को करते हैं फॉलो    अर्जुन कपूर
    जन्मदिन विशेष: कभी रोमांस कभी थ्रिल, इन फिल्मों ने अर्जुन कपूर को दिलाई लोकप्रियता अर्जुन कपूर
    जयंती विशेष: आरडी बर्मन ऐसे बने थे पंचम दा, सुनिए उनके ये सदाबहार गाने  बॉलीवुड समाचार

    क्रिकेट समाचार

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम WTC अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची, जानिए अन्य टीमों की स्थिति  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    देवधर ट्रॉफी 2023: रियान पराग ने जमाया लिस्ट-A करियर का चौथा शतक, जानिए उनके आंकड़े  रियान पराग
    देवधर ट्रॉफी 2023: कुमार कुशाग्र ने खेली लिस्ट-A करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी, जानिए उनके आंकड़े  देवधर ट्रॉफी
    सूर्यकुमार यादव वनडे क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से लगातार कर रहे हैं निराश, जानिए उनके आंकड़े  सूर्यकुमार यादव
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025