NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / हेनरिक क्लासेन ने लगाया 54 गेंदों में शतक, पूरे किए अपने 1,000 वनडे रन 
    अगली खबर
    हेनरिक क्लासेन ने लगाया 54 गेंदों में शतक, पूरे किए अपने 1,000 वनडे रन 
    हेनरिक क्लासेन ने लगाया 54 गेंदों में शतक (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    हेनरिक क्लासेन ने लगाया 54 गेंदों में शतक, पूरे किए अपने 1,000 वनडे रन 

    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 21, 2023
    08:03 pm

    क्या है खबर?

    वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ सेनवेस पार्क में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी वनडे में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के हेनरिक क्लासेन ने शानदार शतक लगाया है। यह उनके वनडे करियर का दूसरा शतक है।

    उनकी पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 4 विकेट से जीत हासिल की। इस दौरान उन्होंने वनडे करियर में अपने 1,000 रन भी पूरे कर लिए हैं।

    आइए उनकी पारी पर एक नजर डालते हैं।

    वनडे करियर 

    ऐसा रहा है क्लासेन का वनडे करियर 

    साल 2018 में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे डेब्यू करने वाले क्लासेन ने अब तक दक्षिण अफ्रीका के लिए 34 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 32 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 40.46 के औसत और 104.06 के स्ट्राइक रेट से 1,052 रन बना लिए हैं।

    दाएं हाथ के बल्लेबाज क्लासेन ने 2 शतक के अलावा 5 अर्धशतक भी जमाए हैं। वह अब तक 97 चौके और 5 छक्के लगा चुके हैं।

    पारी 

    ऐसी रही क्लासेन की शतकीय पारी 

    नंबर 5 पर बल्लेबाजी के लिए आए क्लासेन ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की और महज 54 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया है। इस बीच उन्होंने मार्को जेनसन के साथ मिलकर के अहम साझेदारी की। उन्होंने 61 गेंदों में 15 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 119 रन बनाए।

    क्लासेन का यह वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे मैच है, जिसमें उन्होंने शतक जड़ दिया है। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला शतक लगाया था।

    क्लासेन 

    क्लासेन ने दक्षिण अफ्रीका से लगाया चौथा सबसे तेज शतक 

    क्लासेन ने 104 के स्ट्राइक रेट से अपने 1,000 रन पूरे किए हैं। वह सबसे तेज स्ट्राइक रेट से यह आंकड़ा छूने वाले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज बन गए हैं।

    क्लासेन का यह दक्षिण अफ्रीका की ओर से खेलते हुए वनडे में चौथा सबसे तेज शतक हो गया है।

    पूर्व दिग्गज एबी डिविलियर्स (30 और 52 गेंदे) और मार्क बाउचर (41 गेंदे) इस प्रारूप में उनसे तेज शतक जड़ चुके हैं।

    लेखा-जोखा 

    दक्षिण अफ्रीका ने 4 विकेट से जीता मैच 

    वेस्टइंडीज की टीम ब्रैंडन किंग के अर्धशतक (74) के बावजूद 48.2 ओवर में 260 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

    किंग के अलावा निकोलस पूरन (39) और जेसन होल्डर (36) ने उपयोगी पारी खेली।

    जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 142 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा दिए। मुश्किल घड़ी में क्लासेन ने जोरदार शतक लगाया और मार्को जेनसन (43) के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी करते हुए प्रोटियाज टीम को 29.3 ओवर में जीत दिला दी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार
    वनडे क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड: जोस बटलर ने लगाया अपना 11वां वनडे शतक, जानिए उनके आंकड़े  जोस बटलर
    दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड: लुंगी एनगिडी ने तीसरे वनडे में लिए 4 विकेट  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में बने प्रमुख रिकॉर्ड्स पर एक नजर  इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम

    जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज: ब्रैंडन मवूता ने लिए टेस्ट में पहली बार पारी में 5 विकेट जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज: तेजनारायण चंद्रपॉल ने लगाया दोहरा शतक, बनाए ये दिलचस्प रिकॉर्ड्स   तेजनारायण चंद्रपॉल
    जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज: तेजनारायण चंद्रपॉल ने लगाया दोहरा शतक, ऐसा रहा तीसरा दिन  जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज: गैरी बैलेंस ने लगाया शानदार शतक, हासिल की ये उपलब्धि जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    WPL 2023: गुजरात जायंट्स ने रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर को दिया 189 रन का लक्ष्य विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: लौरा वोल्वार्ड्ट ने जमाया लगातार दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: सोफी डिवाइन ने खेली लीग में सबसे बड़ी पारी, बनाए ये खास रिकॉर्ड  सोफी डिवाइन
    WPL: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुजरात जायंट्स को 8 विकेट से हराया, दर्ज की दूसरी जीत विमेंस प्रीमियर लीग

    वनडे क्रिकेट

    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: वनडे और टी-20 सीरीज से बाहर हुए चमीरा, इन खिलाड़ियों को मिला मौका  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    भारत ने पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को हराया, राहुल ने लगाया अर्धशतक  भारतीय क्रिकेट टीम
    भारतीय टीम अगस्त में 3 टी-20 मैचों की सीरीज के लिए करेगी आयरलैंड का दौरा भारतीय क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज: दूसरे वनडे मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025