NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL में हार्दिक पांड्या को 2 बार आउट कर चुके हैं पीयूष चावला, जानिए परस्पर प्रदर्शन 
    खेलकूद

    IPL में हार्दिक पांड्या को 2 बार आउट कर चुके हैं पीयूष चावला, जानिए परस्पर प्रदर्शन 

    IPL में हार्दिक पांड्या को 2 बार आउट कर चुके हैं पीयूष चावला, जानिए परस्पर प्रदर्शन 
    लेखन अंकित पसबोला
    May 25, 2023, 07:54 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL में हार्दिक पांड्या को 2 बार आउट कर चुके हैं पीयूष चावला, जानिए परस्पर प्रदर्शन 
    शानदार फॉर्म में चल रहे हैं पीयूष चावला (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) का सामना गत विजेता गुजरात टाइटंस (GT) से होना है। यह मुकाबला जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी, जहां उसका सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से होगा। शुक्रवार (26 मई) को होने वाले दूसरे क्वालीफायर में हार्दिक पांड्या और पीयूष चावला के बीच अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है। आइए इन खिलाड़ियों के परस्पर प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

    IPL में अब तक हार्दिक को 2 बार आउट करने में सफल हुए हैं चावला 

    IPL में अब तक चावला और हार्दिक 5 मौकों पर आमने-सामने हुए हैं, जिसमें से अनुभवी गेंदबाज ने 2 बार हार्दिक का विकेट लिया है। दूसरी तरफ GT के कप्तान ने चावला के खिलाफ केवल 22 गेंदों पर 5 छक्कों और 2 चौकों की बदौलत 46 रन बनाए हैं। IPL 2023 की पहली भिड़ंत में भी चावला ने हार्दिक का विकेट चटकाने में सफलता हासिल की थी। ऐसे में एक बार फिर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।

    लेग स्पिनरों के खिलाफ अच्छा रहा है हार्दिक का प्रदर्शन 

    हार्दिक ने IPL में लेग स्पिनरों के खिलाफ काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने इन गेंदबाजों के खिलाफ 53 पारियों में 130.10 की स्ट्राइक रेट से 363 रन बनाए हैं। इस बीच वह 11 बार इन गेंदबाजों के शिकार हुए हैं। IPL 2023 में हार्दिक 11 मैचों में 2 बार लेग स्पिनरों द्वारा आउट किए गए हैं। चावला के अलावा राजस्थान रॉयल्स (RR) के युजवेंद्र चहल ने भी उन्हें एक बार आउट किया है।

    मिडिल ओवर्स में अच्छा रहा है चावला का प्रदर्शन 

    इस सीजन में चावला ने 7.76 की इकॉनमी रेट से 21 विकेट ले लिए हैं। इनमें से 19 विकेट उन्होंने मिडिल ओवर्स (7-15 ओवरों के बीच) में लिए हैं। केवल CSK के रविंद्र जडेजा ने ही इस चरण में इतने विकेट लिए हैं। IPL 2023 में मिडिल ओवर्स में हार्दिक की औसत और स्ट्राइक रेट क्रमशः 36.4 और 134.81 रही है। उन्होंने मौजूदा सीजन में GT के लिए अच्छा काम किया है।

    चावला और हार्दिक का IPL करियर

    हार्दिक ने अपने IPL करियर में 121 मैचों में 29.74 की औसत से 2,260 रन बनाए हैं। इस बीच उनकी स्ट्राइक रेट 145.06 का रही है। गेंदबाजी में उन्होंने 53 विकेट लिए हैं। इस सीजन में उन्होंने 297 रन बनाए हैं और 3 विकेट लिए हैं। दूसरी तरफ चावला MI के लिए सबसे ज्यादा विकेट (21) लेने वाले खिलाड़ी हैं। कुल मिलाकर उन्होंने 180 मैचों में 7.87 की औसत से 178 विकेट अपने नाम किए हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    हार्दिक पांड्या
    क्रिकेट के आंकड़े

    ताज़ा खबरें

    IPL 2023: CSK की खिताबी जीत से रिंकू के छक्कों तक, जानिए सीजन के प्रमुख पल  IPL 2023
    IPL 2023: चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  गुजरात टाइटंस
    IPL 2023: शुभमन गिल बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: इस सीजन गुजरात टाइटंस के लिए क्या अच्छा और बुरा घटित हुआ?  गुजरात टाइटंस

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: इस सीजन चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए क्या अच्छा और बुरा घटित हुआ?  चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023: GT के मोहम्मद शमी ने जमाया 'पर्पल कैप' पर कब्जा, जानिए उनके आंकड़े  चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023 फाइनल: मोहित शर्मा ने अपने 100वें मैच में चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े गुजरात टाइटंस
    IPL 2023: शुभमन गिल ने जमाया 'ऑरेंज कैप' पर कब्जा, जानिए उनके आंकड़े  शुभमन गिल

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023 फाइनल: GT बनाम CSK मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 फाइनल: CSK ने GT को हराकर जीता अपना 5वां खिताब, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: डेवोन कॉनवे ने CSK के लिए एक सीजन में बनाए दूसरे सबसे अधिक रन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा 30+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने शुभमन गिल इंडियन प्रीमियर लीग

    हार्दिक पांड्या

    IPL 2023 फाइनल: टॉस के बाद बोले धोनी- बारिश की भविष्यवाणी के चलते कर रहे गेंदबाजी  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 फाइनल: हार्दिक पांड्या का खिताबी मुकाबलों में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023 फाइनल: GT और MI के इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी आपसी जंग  चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023: GT के प्रमुख खिलाड़ियों का IPL प्लेऑफ में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2023

    क्रिकेट के आंकड़े

    IPL इतिहास में इन 6 भारतीयों ने जीती है 'पर्पल कैप', इस बार कौन है दावेदार? इंडियन प्रीमियर लीग
    WTC फाइनल: रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  रोहित शर्मा
    IPL 2023 में कमाल का रहा है पीयूष चावला और राशिद का प्रदर्शन, जानिए तुलनात्मक आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    WTC फाइनल: विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में कैसा रहा है प्रदर्शन? विराट कोहली

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023