गुजरात टाइटंस की टीम को मिलेगा नया मालिक, टोरेंट ग्रुप खरीदेगी इतनी हिस्सेदारी
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम गुजरात टाइटंस (GT) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। फ्रेंचाइजी को नया मालिक मिलने वाला है।
अहमदाबाद की टोरेंट ग्रुप समुह IPL 2022 का खिताब जीतने वाली GT की ज्यादातर हिस्सेदारी अपने नाम करने वाली है।
टोरेंट ग्रुप सीवीसी कैपिटल से फ्रेंचाइजी की 67 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने वाला है। सीवीसी कैपिटल ने 4 साल पहले यह टीम खरीदी थी। अभी कागजी कार्रवाई पूरी हो रही है।
आइए पूरी खबर पर नजर डालते हैं।
पैसा
5,625 करोड़ रुपये में सीवीसी कैपिटल ने खरीदी थी टीम
GT की टीम को खरीदने के लिए साल 2021 में सीवीसी कैपिटल ने 5,625 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। टीम ने अपने पहले सीजन (2022) में ही हार्दिक पांड्या की कप्तानी में ट्रॉफी जीत ली थी।
इसके बाद दूसरे सीजन (2023) में वह फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रहे थे। IPL 2024 में यह टीम 8वें स्थान पर रही थी।
GT का घरेलू मैदान नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम है, जहां 1 लाख से अधिक लोग मुकाबला देख सकते हैं।
फाइनल
टोरेंट ग्रुप कितने पैसे देंगे?
15 फरवरी तक दोनों ग्रुप के बीच सबकुछ फाइनल हो जाएगा। टोरेंट ग्रुप ने कितने पैसे दिए हैं, यह गुप्त रखा गया है। अनुमान है कि 6,100 से 7,800 करोड़ रुपये वे भुगतान कर सकते हैं।
टोरेंट ग्रुप 2021 में भी IPL टीम खरीदना चाहते थे।
सीवीसी कैपिटल बाजार के अनुसार पूरी रणनीति बनाकर चलता रहा है। अगर उसे मुनाफा हो जाता है तो वह लाभ लेकर आगे बढ़ जाते हैं। इसी कारण वह GT की टीम छोड़ रहे हैं।
कंपनी
41,000 करोड़ रुपये की कंपनी है टोरेंट ग्रुप
टोरेंट ग्रुप की वेबसाइट के अनुसार उनकी कंपनी का मूल्यांकन लगभग 41,000 करोड़ रुपये है और यह भारत की शीर्ष बहुराष्ट्रीय कंपनियों में से है।
इसकी अगुआई 2 प्रमुख सहायक कंपनियां करती हैं। ये कंपनी टोरेंट पावर और टोरेंट फार्मा हैं।
ऐसा माना जा रहा है कि टोरेंट ग्रुप के चेयरमैन सुधीर मेहता के बेटे जिनल मेहता IPL निवेश की देखरेख करेंगे।
अभी GT के कप्तान शुभमन गिल है। इसके अलावा राशिद खान भी टीम की कप्तानी कर चुके हैं।
दल
ऐसी है GT की पूरी टीम
GT के पूरे दल में 18 भारतीय और 7 विदेशी खिलाड़ी मौजूद हैं।
बल्लेबाज: शुभमन गिल (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, कुमार कुशार्ग, अनुज रावत, जॉस बटलर और शेरफेन रदरफोर्ड।
ऑलराउंडर: साई सुदर्शन, निशांत सिंधु, महिपाल लोमरोर, वाशिंगटन सुंदर, गेराल्ड कोइट्जे, अरशद खान, करीम जन्नत और शाहरुख खान।
गेंदबाज: कुलवंत खजरोलिया, राशिद खान, राहुल तेवतिया, साई किशोर, जयंत यादव, मानव सूथर, गुरनूर बरार, ईशांत शर्मा, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज।