NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: GT ने DC को हराकर दर्ज की लगातार दूसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    IPL 2023: GT ने DC को हराकर दर्ज की लगातार दूसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स 
    विजय शंकर और साई सुदर्शन ने की अर्धशतकीय साझेदारी (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: GT ने DC को हराकर दर्ज की लगातार दूसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स 

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 04, 2023
    11:46 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के सातवें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 6 विकेट से हराते हुए लगातार दूसरी जीत दर्ज की है।

    अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में DC ने पहले खेलते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए।

    जवाब में GT ने साई सुदर्शन के अर्धशतक (62*) की बदौलत 19वें ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

    मैच में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा 

    ऐसा रहा रोचक मुकाबला 

    DC ने 37 के स्कोर तक पृथ्वी शॉ और मिचेल मार्श के विकेट गंवाए। इसके बाद डेविड वार्नर ने 37 रन की पारी खेलकर टीम को संभालने का प्रयास किया।

    अंत में अक्षर पटेल ने 22 गेंदों में 36 रन की पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

    जवाब में GT ने 54 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो दिए। मुश्किल घड़ी में सुदर्शन ने उम्दा पारी खेली और अंत में मिलर ने उपयोगी योगदान देकर जीत दिलाई।

    शमी 

    जहीर खान से आगे निकले मोहम्मद शमी 

    मोहम्मद शमी ने पृथ्वी के रूप में आज अपना पहला विकेट लिया। इसके बाद उन्होंने मार्श और अक्षर के रूप में महत्वपूर्ण विकेट लिए।

    हालांकि, इस दौरान वह महंगे भी साबित हुए। उन्होंने अपने 4 ओवरों में 41 रन लुटाए।

    शमी ने अब तक 95 मैचों में 28.46 की औसत से 104 विकेट ले लिए हैं। इस बीच उन्होंने विकेटों के मामले में पूर्व दिग्गज जहीर खान (102) को पीछे छोड़ दिया है।

    जानकारी

    शमी ने हासिल की ये उपलब्धि 

    शमी ने IPL 2019 की शुरुआत से अब तक 83 विकेट ले लिए हैं। वह इस अंतराल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने जसप्रीत बुमराह (82) को पीछे छोड़ दिया है।

    सुदर्शन 

    सुदर्शन ने खेली उम्दा पारी, चुने गए 'प्लेयर ऑफ द मैच'  

    बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन ने लक्ष्य का पीछा करते हुए IPL करियर का दूसरा अर्धशतक 44 गेंदों में पूरा किया।

    उन्होंने 48 गेंदों में नाबाद 62 रन की पारी खेली। इसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

    सुदर्शन ने विजय शंकर के साथ चौथे विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी कर स्कोर को 100 के पार पहुंचाया था। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर बल्लेबाजी के लिए आए शंकर ने 23 गेंदों में 29 रन बनाए।

    राशिद 

    संदीप शर्मा से आगे निकले राशिद खान 

    राशिद खान ने अपने 4 ओवर में 7.80 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी करते हुए 31 रन खर्च करते हुए 3 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।

    उन्होंने सरफराज खान, अमन खान और अभिषेक पोरेल के विकेट लिए।

    IPL में उनके अब 94 मैचों में 20.42 की गेंदबाजी औसत और 6.39 की इकॉनमी रेट से 117 विकेट हो गए हैं।

    उन्होंने विकेटों के मामले में संदीप शर्मा (114) को पीछे छोड़ दिया है।

    जानकारी

    मिलर ने दिया उपयोगी योगदान 

    जब GT ने 107 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट खोया तब मिलर बल्लेबाजी के लिए आए थे। उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में बल्लेबाजी की और 16 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाकर जीत दिला दी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    गुजरात टाइटंस
    दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2023

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: LSG का लीग में जीत से आगाज, DC के खिलाफ लगाई जीत की हैट्रिक IPL 2023
    IPL 2023: मार्क वुड ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ झटके 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  मार्क वुड
    IPL 2023: चेन्नई बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023
    SRH बनाम RR: हैदराबाद ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  राजस्थान रॉयल्स

    गुजरात टाइटंस

    IPL 2022 में गुजरात टाइटंस बनी पहली बार चैंपियन, ऐसा रहा सफर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: 'मैन ऑफ द टूर्नामेंट' से लेकर 'इमर्जिंग प्लेयर' तक, जानिए किसे मिले अवार्ड इंडियन प्रीमियर लीग
    गुजरात में हो रहा था नकली IPL का आयोजन, रुस से हो रही थी सट्टेबाजी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: जानिए नीलामी के लिए किस टीम के पर्स में है सबसे ज्यादा पैसे इंडियन प्रीमियर लीग

    दिल्ली कैपिटल्स

    WPL 2023: गुजराज जायंट्स ने दर्ज की दूसरी जीत, दिल्ली कैपिटल्स को दी मात  गुजरात जायंट्स
    दिल्ली कैपिटल्स ने सत्य नडेला के साथ मिलकर अमेरिकी टी-20 लीग के लिए खरीदी टीम  सत्य नडेला
    IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स के पहले होम मैच के टिकटों की बिक्री शुरू, जानिए कीमत इंडियन प्रीमियर लीग
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  विमेंस प्रीमियर लीग

    IPL 2023

    IPL 2023: रोहित शर्मा खेल पाएंगे सीजन का पहला मैच? हेड कोच ने दिया बड़ा अपडेट रोहित शर्मा
    IPL 2023: LSG ने DC को दिया 194 रन का लक्ष्य, मेयर्स-पूरन का उम्दा प्रदर्शन   इंडियन प्रीमियर लीग
    LSG बनाम DC: डेविड वार्नर ने जड़ा IPL करियर का 56वां अर्धशतक, बनाया यह खास रिकॉर्ड लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2023: RR ने SRH को दिया 204 रन का लक्ष्य, बटलर-सैमसन और यशस्वी के अर्धशतक  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025