NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / अंबाती रायडू ने IPL में पूरे किए 4,000 रन, बनाए ये रिकार्ड्स
    अगली खबर
    अंबाती रायडू ने IPL में पूरे किए 4,000 रन, बनाए ये रिकार्ड्स
    रायडू ने पूरे किए अपने 4000 IPL रन (तस्वीर- Twitter/@IPL)

    अंबाती रायडू ने IPL में पूरे किए 4,000 रन, बनाए ये रिकार्ड्स

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 17, 2022
    10:03 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के अंबाती रायडू ने IPL में अपने 4,000 रन पूरे कर लिए हैं।

    अनुभवी बल्लेबाज रायडू पुणे में जारी मुकाबले में अर्धशतक (46) बनाने से चूक गए, लेकिन उन्होंने अपनी टीम को 169/5 के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

    इस बीच उनके IPL करियर और रिकार्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    पारी

    अपने 22वें अर्धशतक से चूके रायडू

    जब 32 के स्कोर पर CSK ने मोईन अली के रूप में अपना दूसरा विकेट गंवाया तब रायडू बल्लेबाजी के लिए आए।

    उन्होंने शुरुआत में धीमी बल्लेबाजी की और रुतुराज गायकवाड़ (71) के साथ मिलकर टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया।

    क्रीज पर टिक जाने के बाद रायडू ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और 31 गेंदों में चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 46 रनों की पारी खेली।

    उपलब्धि

    4,000 रन बनाने वाले 10वें भारतीय बने रायडू

    अपना 181वां मैच खेल रहे रायडू ने अपने IPL करियर के 4,000 रन पूरे कर लिए हैं और वह ऐसा करने वाले 10वें भारतीय बने हैं। उनसे पहले विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, एमएस धोनी, रॉबिन उथप्पा, गौतम गंभीर, दिनेश कार्तिक और अजिंक्य रहाणे यह आंकड़ा छू सके हैं।

    इसके अलावा रायडू IPL में 4,000 रन बनाने वाले कुल 13वें बल्लेबाज बने हैं। डेविड वार्नर, क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स यह आंकड़ा छूने वाले विदेशी हैं।

    IPL करियर

    रनों के मामले में रहाणे से आगे निकले रायडू

    रायडू ने 4,000 रन पूरे करने के लिए 169 पारियों का सहारा लिया और वह दूसरे सबसे धीमे इस आंकड़े तक पहुंचे हैं। रायडू से ज्यादा पारियों में 4,000 रन सिर्फ दिनेश कार्तिक (188 पारी) ने बनाए हैं।

    रायडू के नाम अब 29.30 की औसत और 126.85 की स्ट्राइक रेट से 4,044 रन बना लिए हैं। आज के मुकाबले में अपनी पारी के दौरान उन्होंने रनों के मामले में रहाणे (4,021) को पीछे छोड़ दिया है।

    जानकारी

    CSK के लिए ऐसा रहा है रायडू का प्रदर्शन

    CSK से रायडू ने 67 मैचों में 33.22 की औसत से 1,628 रन बना लिए हैं और वह अपनी मौजूदा टीम से सातवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। IPL 2022 में वह अब तक छह मैचों में 128 रन बना चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग

    ताज़ा खबरें

    भारत-पाकिस्तान तनाव: एयर इंडिया और इंडिगो की 7 शहरों से उड़ानें रद्द, सुरक्षा को लेकर फैसला एयर इंडिया
    गूगल ने 10 साल बाद अपने 'G' आइकन में किया बदलाव गूगल
    भीषण गर्मी झेलने को हो जाएं तैयार, पारा 40 डिग्री के पार  गर्मी की लहर
    हॉर्न के बिना कार चलाना खतरे की घंटी, ये हैं खराबी की वजह  कार

    इंडियन प्रीमियर लीग

    MI बनाम PBKS: ड्रीम इलेवन, मैच प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े खेलकूद
    IPL 2022: CSK को लगा झटका, बचे हुए सीजन से बाहर हुए दीपक चाहर- रिपोर्ट खेलकूद
    CSK बनाम RCB: टॉस जीतकर बैंगलोर की पहले गेंदबाजी, 24 वर्षीय खिलाड़ी करेगा डेब्यू चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL: पंजाब किंग्स के खिलाफ कैसा रहा है सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन? खेलकूद
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025