Page Loader
IPL में युवराज सिंह के बल्ले से निकली सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर 
युवराज सिंह IPL में 6 टीम के लिए खेले हैं

IPL में युवराज सिंह के बल्ले से निकली सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर 

Apr 07, 2024
11:44 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह 6 फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए नजर आए थे। इस खिलाड़ी का जैसा अंतरराष्ट्रीय करियर शानदार था, वैसा IPL करियर नहीं रहा। हालांकि, उन्होंने उन 6 टीमों के लिए कई अच्छी पारियां भी खेली थी। वह 2 बार IPL का खिताब जीतने वाली टीम के सदस्य भी रहे थे। ऐसे में आइए उनकी कुछ सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर डाल लेते हैं।

#1

83 बनाम राजस्थान रॉयल्स, 2014 

IPL 2014 में युवराज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम का हिस्सा थे। सीजन का 35वां मुकाबला RCB राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ खेल रही थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 5 विकेट खोकर 190 रन बना दिए। युवराज ने मैच में 38 गेंद का सामना किया और 83 रन जड़े। उनके बल्ले से 7 चौके और 7 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 218.42 की रही। इस प्रदर्शन के बावजूद RCB यह मुकाबला 5 विकेट से हार गई थी।

#2

50 बनाम RCB, 2009

IPL 2009 में युवराज किंग्स इलेवन पंजाब अभी पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान थे। सीजन का 24वां मुकाबला पंजाब RCB के खिलाफ खेली थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 9 विकेट खोकर 145 रन बनाए। युवराज ने 22 रन देकर 3 विकेट झटके थे। युवराज उस मुकाबले में सलामी बल्लेबाज के रूप में आए और 34 गेंद में 50 रन जड़ दिए। उनके बल्ले से 3 चौके और 4 छक्के निकले। इसके बावजूद पंजाब 8 रन से हार गई।

#3

62 बनाम RCB, 2017 

IPL 2017 में युवराज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम का हिस्सा थे। सीजन का पहला मुकाबला RCB के खिलाफ खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए SRH ने 4 विकेट खोकर 207 रन बना दिए थे। युवराज ने सिर्फ 27 गेंद का सामना किया था और 62 रन जड़ दिए थे। उनके बल्ले से 7 चौके और 3 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 229.62 की रही थी। SRH को मैच में 35 रन से जीत मिली थी।

#4

70* बनाम DC, 2017

IPL 2017 का 40वां मुकाबला SRH दिल्ली डेयरडेविल्स अब दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ खेल रही थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए SRH ने 3 विकेट खोकर 185 रन बनाए थे। युवराज ने सिर्फ 41 गेंद का सामना किया था और 70 रन जड़ दिए थे। उनके बल्ले से 11 चौके और 1 छक्का निकला था। उनकी स्ट्राइक रेट 170.73 की रही थी। हालांकि, इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद SRH वह मुकाबला 6 विकेट से हार गई थी।