Page Loader
IPL में कुमार संगाकारा के बल्ले से निकली सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर
कुमार संगाकारा अभी राजस्थान टीम के कोच हैं (तस्वीर: एक्स/@rajasthanroyals)

IPL में कुमार संगाकारा के बल्ले से निकली सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर

Apr 08, 2024
06:37 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के कोच कुमार संगाकारा श्रीलंका क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं। यह खिलाड़ी IPL में कई फ्रेंचाइजी के लिए खेला है और उनके बल्ले से कई यादगार पारियां निकली हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बाएं हाथ के बल्लेबाजों में संगाकारा का नाम शीर्ष खिलाड़ियों में आता है। विकेटकीपर के तौर पर भी उनके आंकड़े कमाल के हैं। आइए उनकी सर्वश्रेष्ठ IPL पारियों पर एक नजर डालते हैं।

#1

94 बनाम मुंबई इंडियंस- IPL 2008

IPL के पहले सीजन साल 2008 में संगाकारा किंग्स इलेवन पंजाब अब पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम का हिस्सा थे। सीजन का 10वां मुकाबले पंजाब मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ खेल रही थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 182 रन बनाए थे। संगाकारा के बल्ले से 56 गेंद में 94 रन निकले थे। उन्होंने 13 चौके और 1 छक्का लगाया था। उनकी स्ट्राइक रेट 167.85 की रही थी। इस मैच में पंजाब को 66 रन से जीत मिली थी।

#2

65 बनाम कोच्चि टस्कर्स- IPL 2011

IPL 2011 में संगाकारा हैदराबाद की टीम का हिस्सा थे। सीजन के 32वें मुकाबले में टीम का सामना कोच्चि टस्कर्स से हुआ था। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 7 विकेट खोकर 129 रन बनाए थे। संगाकार ने 47 गेंद का सामना किया था और उनके बल्ले से 65 रन निकले थे। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके लगाए थे। संगाकारा की पारी इतनी महत्वपूर्ण थी कि टीम को मैच में 55 रन से जीत मिल गई थी।

#3

56 बनाम मुंबई इंडियंस- IPL 2010

IPL 2010 में संगाकारा पंजाब की टीम का हिस्सा थे। सीजन के 41वें मुकाबले में टीम का सामना MI से हुआ था। पहले बल्लेबाजी करते हुए MI ने 9 विकेट खोकर 154 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब को एक मैच जिताऊ पारी की जरूरत थी और यह पारी संगाकारा ने खेली। उन्होंने 42 गेंद का सामना किया और 56 रन बना दिए। उनके बल्ले से 6 चौके और 1 छक्का निकला। पंजाब 6 विकेट से यह मैच जीत गई।

#4

82 बनाम पुणे वॉरियर्स- IPL 2012

IPL 2012 का 42वां मुकाबला डेक्कन चार्जर्स अब सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) पुणे वॉरियर्स के खिलाफ खेल रही थी। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 4 विकेट खोकर 186 रन बनाए थे। संगाकारा ने 52 गेंद का सामना किया था और उनके बल्ले से 82 रन निकले थे। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 2 छक्के लगाए थे। उनकी स्ट्राइक रेट 157.69 की रही थी। हैदराबाद ने यह मुकाबला 13 रन से अपने नाम किया था।