Page Loader
IPL में लेंडल सिमंस की ओर से खेली गई सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर 
लेंडल सिमंस मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी रहे हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL में लेंडल सिमंस की ओर से खेली गई सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर 

Apr 24, 2024
06:56 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस (MI) के स्टार खिलाड़ियों की जब भी बात आएगी तो उन खिलाड़ियों में लेंडल सिंमस का नाम जरूर आएगा। साल 2014 से 2017 तक सिमंस MI की फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे। उन्होंने 29 मुकाबले खेले और 39.96 की शानदार औसत के साथ 1,079 रन बनाने में सफल रहे। उनके बल्ले से 11 अर्धशतक और 1 शतक निकला। ऐसे में आईए इस खिलाड़ी की सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर डालते हैं।

#1

100* बनाम पंजाब- IPL 2014 

IPL 2014 का 48वां मुकाबला MI किंग्स इलेवन पंजाब अब पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ खेलने उतरी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए PBKS ने 8 विकेट खोकर 156 रन बनाए थे। जवाब में सिमंस सलामी बल्लेबाज के रूप में आए और 61 गेंद का सामना किया और 100* रन जड़ दिए। उनके बल्ले से 14 चौके और 2 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 163.93 की रही थी।MI को इस मुकाबले में 7 विकेट से जीत मिली थी।

#2

71 बनाम पंजाब- IPL 2015

IPL 2015 का 35वां मुकाबला MI और पंजाब के बीच खेला गया था। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए MI की टीम ने 3 विकेट खोकर 172 रन बनाए थे। सिमंस ने इस मुकाबले में 56 गेंद का सामना किया था और 71 रन की पारी खेली थी। उनके बल्ले से 9 चौके और 1 छक्का निकला था। उनकी स्ट्राइक रेट 126.78 की रही थी। MI को उस मुकाबले में 23 रन से शानदार जीत मिली थी।

#3

66 बनाम दिल्ली- IPL 2017 

IPL 2017 का 45वां मुकाबला MI और दिल्ली डेयरडेविल्स अब दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला गया था। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए MI ने 3 विकेट खोकर 212 रन बनाए थे। सिमंस ने 43 गेंद में 66 रन जड़ दिए थे। उनके बल्ले से 5 चौके और 4 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 153.48 की रही थी। MI को उस मैच में 146 रन से जीत मिली थी। सिमंस प्लेयर ऑफ द मैच बने थे।

#4

59 बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- IPL 2015 

सिमंस ने IPL 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 59 रन की पारी खेली थी। सीजन के 16वें मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए MI ने 7 विकेट खोकर 209 रन बनाए थे। जवाब में RCB 191 रन ही बना पाई। सिमंस ने 44 गेंद का सामना किया था और 9 चौके और 2 छक्के लगाए थे। उनकी स्ट्राइक रेट 134.09 की रही थी। MI को उस मुकाबले में 18 रन से जीत मिली थी।