Page Loader
SA20 लीग में महेन्द्र सिंह धोनी को लाने का प्रयास कर रहे हैं ग्रीम स्मिथ
केवल IPL में ही खेलते हैं महेन्द्र सिंह धोनी (फोटो: IPL)

SA20 लीग में महेन्द्र सिंह धोनी को लाने का प्रयास कर रहे हैं ग्रीम स्मिथ

Jan 20, 2023
05:57 pm

क्या है खबर?

दक्षिण अफ्रीका में खेले जा रहे SA20 का पहला सीजन काफी हिट हो रहा है। इस लीग की सभी टीमें इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजियों ने खरीदी हैं। ग्रीम स्मिथ इस लीग के कमिश्नर हैं और वह लीग के अब तक के प्रदर्शन से काफी खुश हैं। IPL कनेक्शन होने के कारण लोग महेन्द्र सिंह धोनी और युवराज सिंह जैसे खिलाड़ियों को इस लीग में देखना चाहते हैं। स्मिथ भी धोनी को लीग में लाने का प्रयास में हैं।

बयान

मौका आया तो जरूर माही से बात करूंगा- स्मिथ

स्मिथ ने कहा, "धोनी जैसे खिलाड़ी का होना अदभुत होगा, लेकिन हमने हमेशा BCCI के निर्णय की इज्जत की है। हमने जैसी लीग बनाने की कल्पना की थी उसमें धोनी जैसे व्यक्ति का होना काफी प्रभावशाली होगा। यदि मौका आएगा तो मैं जरूर माही से संपर्क करूंगा।" धोनी संभवतः अपना आखिरी IPL सीजन खेलने वाले हैं और यदि उन्होंने लीग से संन्यास लिया तो वह विदेशी लीग्स में खेलने योग्य हो जाएंगे।