Page Loader
ग्लेन मैक्सवेल ने की नेट्स पर वापसी, जल्द खेल सकते हैं चोट के बाद पहला मुकाबला
ग्लेन मैक्सवेल ने की नेट्स पर वापसी (फोटो: ट्विटर/@VicStateCricket)

ग्लेन मैक्सवेल ने की नेट्स पर वापसी, जल्द खेल सकते हैं चोट के बाद पहला मुकाबला

Feb 01, 2023
06:11 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने नेट्स पर वापसी कर ली है। विक्टोरिया क्रिकेट टीम ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। 9 फरवरी से विक्टोरिया को शेफील्ड शील्ड का मुकाबला खेलना है और इसमें मैक्सवेल हिस्सा ले सकते हैं। मैक्सवेल ने लगभग तीन महीने से किसी प्रकार का क्रिकेट नहीं खेला है। टी-20 विश्व कप के बाद एक जन्मदिन पार्टी में उनका पैर बुरी तरह टूट गया था जिसके बाद उन्हें सर्जरी से गुजरना पड़ा था।

फर्स्ट-क्लास क्रिकेट

तीन साल बाद फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में होगी मैक्सवेल की वापसी

मैक्सवेल ने आखिरी फर्स्ट-क्लास मुकाबला अक्टूबर 2019 में खेला था और अब वह तीन साल के बाद इस फॉर्मेट में वापसी करने वाले हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए मैक्सवेल ने आखिरी टेस्ट सितंबर 2017 में खेला था। कंगारू टीम फिलहाल भारत दौरे पर है जहां उन्हें चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला मैच 9 फरवरी को नागपुर में खेला जाएगा। उस्मान ख्वाजा के अलावा पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत पहुंच चुकी है।

ट्विटर पोस्ट

अभ्यास करते हुए मैक्सवेल