Page Loader
GT बनाम PBKS: ग्लेन मैक्सवेल IPL में सर्वाधिक बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज बने
ग्लेन मैक्सवेल के नाम दर्ज हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड

GT बनाम PBKS: ग्लेन मैक्सवेल IPL में सर्वाधिक बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज बने

Mar 25, 2025
09:25 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 5वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) का पंजाब किंग्स (PBKS) से मुकाबला हुआ। इसमें टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए PBKS ने 243/5 का स्कोर खड़ा किया। मैच में PBKS के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल, साई किशोर की पहली की गेंद पर ही LBW होकर पवेलियन लौट गए। इसके साथ ही मैक्सवेल IPL इतिहास में सर्वाधिक बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए। आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

रिकॉर्ड

रोहित और कार्तिक से आगे निकले मैक्सवेल

मैक्सवेल IPL में 19वीं बार शून्य पर आउट हुए हैं। उन्होंने इस मामले में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज रोहित शर्मा और पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़ दिया है। दोनों ही 18-18 बार शून्य पर आउट हुए हैं। इसी तरह मैक्सवेल 10वीं बार गोल्डन डक (पहली गेंद) पर आउट हुए हैं। वह सर्वाधिक बार गोल्डन डक का शिकार होने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। इस मामले में राशिद खान (12) पहले और सुनील नरेन (11) दूसरे स्थान पर हैं।

करियर

कैसा रहा है मैक्सवेल का IPL करियर?

मैक्सवेल ने साल 2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 135 मैच खेले हैं, जिसकी 130 पारियों में 24.52 की औसत और 156.64 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,771 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 95 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 18 अर्धशतक अपने नाम किए हैं। वह लीग में अपने 3,000 रन पूरे करने के करीब हैं। वह ऐसा करने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई बन सकते हैं।