LOADING...
रोहित शर्मा कब तक क्रिकेट खेलेंगे? पत्रकार के सवाल पर गौतम गंभीर ने दिया ये जवाब 
गौतम गंभीर ने बड़ा बयान दिया है (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

रोहित शर्मा कब तक क्रिकेट खेलेंगे? पत्रकार के सवाल पर गौतम गंभीर ने दिया ये जवाब 

Mar 05, 2025
10:58 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर कई सवाल प्रशंसकों, विशेषज्ञों और खेल से जुड़े सभी लोगों के मन में चल रहा है। हालांकि, उनकी कप्तानी में टीम कमाल का प्रदर्शन कर रही है और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भी पहुंच गई है। मैच के बाद जब भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर से रोहित को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने क्या जवाब दिया, आइए जान लेते हैं।

सवाल

पत्रकार ने क्या सवाल किया था?

पत्रकार ने गंभीर से सवाल किया, "मुझे रोहित के बारे में बताइए, वह जिस फॉर्म में हैं, आपको क्या लगता है कि वह अभी कितना क्रिकेट खेलेंगे?" गंभीर ने जवाब दिया, "देखिए अब चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल आ रहा है। उससे पहले मैं क्या कह सकता हूं? अगर आपका कप्तान इतनी तेज गति से बल्लेबाजी करता है, तो इससे ड्रेसिंग रूम में यह संदेश जाता है कि हम पूरी तरह निडर और साहसी बनना चाहते हैं।"

बयान

गंभीर ने दिया ये जवाब 

उन्होंने आगे कहा, "आप रनों से मूल्यांकन करते हैं। हम खिलाड़ी के प्रभाव से मूल्यांकन करते हैं। यही अंतर है। आप आंकड़ों को देखते हैं, हम प्रभाव को देखते हैं। पत्रकार के रूप में विशेषज्ञ के रूप में आप केवल संख्या, औसत को देखते हैं, लेकिन कोच के रूप में एक टीम के रूप में हम संख्याओं या औसतों को नहीं देखते हैं। अगर कप्तान पहले आकर अच्छा खेले तो ड्रेसिंग रूम के लिए इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता।"

बड़ी

चैंपियंस ट्रॉफी में रोहित नहीं खेल पाए हैं बड़ी पारी 

रोहित इस चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक एक भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। हालांकि, वह टीम को तेज शुरुआत देते हैं। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 41 रन बनाए थे। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ उनके बल्ले से सिर्फ 20 रन निकले थे। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ उन्होंने 15 रन और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ रोहित 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। रोहित की स्ट्राइक रेट 107.21 की है।

करियर

रोहित के वनडे करियर पर एक नजर 

रोहित ने भारत के लिए पहला वनडे 2007 में खेला था। उन्होंने 272 मुकाबले खेले हैं। इसकी 264 पारियों में 48.64 की उम्दा औसत के साथ 11,092 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 32 शतक और 57 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 264 रन रहा है। साल 2025 में इस खिलाड़ी ने 7 मैच की 7 पारियों में 32.28 की औसत से 226 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 1 शतक निकला है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 119 रन है।