NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024 में ये रहे 5 असफल बल्लेबाज, टीम की उम्मीदों को नहीं कर पाए पूरा 
    अगली खबर
    IPL 2024 में ये रहे 5 असफल बल्लेबाज, टीम की उम्मीदों को नहीं कर पाए पूरा 
    हार्दिक पांड्या के लिए IPL 2024 कुछ खास नहीं रहा (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024 में ये रहे 5 असफल बल्लेबाज, टीम की उम्मीदों को नहीं कर पाए पूरा 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 27, 2024
    12:48 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 संस्करण कई फ्रेंचाइजियों के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा।

    इस संस्करण विभिन्न टीमों में कई ऐसे स्टार खिलाड़ी रहे जो मैदान पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके।

    इन खिलाड़ियों की नाकामी के चलते टीमों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। कई खिलाड़ी तो ऐसे रहे जिन पर फ्रेंचाइजी ने भारी राशि तक खर्च की थी। इसके बावजूद उन्होंने निराश किया।

    आइए यहां IPL 2024 के कुछ सबसे बड़े फ्लॉप बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।

    #1

    हार्दिक पांड्या 

    मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL 2024 शुरू होने से पहले एक बड़ा फैसला लिया। रोहित शर्मा की जगह उन्होंने हार्दिक पांड्या को कप्तान बना दिया।

    उन्हें गुजरात टाइटंस (GT) के साथ ट्रेड किया गया था। हालांकि, उनका यह फैसला गलत साबित हुआ।

    कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी वह पूरी तरह से फ्लॉप रहे। उन्होंने 14 मैच में 18 की औसत से सिर्फ 216 रन बनाए। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 46 रन रहा। उनकी स्ट्राइक रेट 143.05 की रही।

    #2

    ग्लेन मैक्सवेल 

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल से उनकी टीम को इस सीजन काफी उम्मीदें थी, लेकिन उनका बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा।

    उन्होंने 10 मैच में 5.78 की बेहद खराब औसत से सिर्फ 52 रन बनाए। उनके बल्ले से 1 भी अर्धशतक नहीं निकला और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 28 रन रहा। इस खिलाड़ी की स्ट्राइक रेट सिर्फ 120.93 की रही।

    गेंदबाजी में उन्होंने 21.50 की औसत से 6 विकेट अपने नाम किए।

    #3

    पृथ्वी शॉ

    दिल्ली कैपिटल्स (DC) के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने एक बार फिर अपनी फ्रेंचाइजी को निराश किया।

    IPL 2023 में इस खिलाड़ी ने 8 मैच में 13.25 की औसत से सिर्फ 106 रन बनाए थे।

    IPL 2024 में उनके बल्ले से 8 मैच में 24.75 की औसत से सिर्फ 198 रन निकले। कई मुकाबलों में उन्हें प्लेइंग इलेवन में भी मौका भी नहीं मिला। उन्होंने सिर्फ 1 अर्धशतक लगाया और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 66 रन रहा।

    #4

    ईशान किशन

    MI के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, IPL 2024 में वह ऐसा करते नजर नहीं आए। कुछ मुकाबलों को छोड़ दें तो उन्होंने अपनी टीम को निराश ही किया।

    14 मुकाबलों में उन्होंने 22.86 की सधारण औसत के साथ सिर्फ 320 रन बनाए। उनके बल्ले से सिर्फ 1 अर्धशतक निकला और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 69 रन रहा।

    महत्वपूर्ण मुकाबलों में जब उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, वह आउट होकर पवेलियन लौट गए।

    #5

    अजिंक्य रहाणे 

    IPL 2023 में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सबका दिल जीतने वाले चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के अजिंक्य रहाणे IPL 2024 में कुछ खास नहीं कर पाए।

    इसका असर CSK के प्रदर्शन पर भी पड़ा। रहाणे के खराब प्रदर्शन के बावजूद उन्हें मौके मिलते रहे।

    उन्होंने 13 मुकाबलों में 20.17 की खराब औसत के साथ सिर्फ 242 रन बनाए। उनकी स्ट्राइक रेट 123.47 की रही।

    उनके बल्ले से 1 भी अर्धशतक नहीं निकला और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 45 रन रहा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2024
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    अरुणाचल प्रदेश: भूस्खलन के बाद वाहन के खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत अरुणाचल प्रदेश
    भारत की वो पहली मिस वर्ल्ड, जिसने उधार के कपड़ों में जीता 'विश्व सुंदरी' का खिताब मिस वर्ल्ड
    ओला गिग और S1 Z स्कूटर की डिलीवरी आगे टली, जानिए क्या है कारण  ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    देश में कोरोना वायरस के मामले 2,700 पार, 24 घंटे में 7 लोगों की मौत कोरोना वायरस

    IPL 2024

    दिनेश कार्तिक का कैसा रहा है IPL करियर? जानिए उनके रिकॉर्ड्स और आंकड़े दिनेश कार्तिक
    IPL 2024 क्वालीफायर-2: SRH बनाम RR का एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा मुकाबला, जानिए पिच रिपोर्ट  सनराइजर्स हैदराबाद
    फाफ डु प्लेसिस ने IPL 2024 में अपने नाम किए कई रिकॉर्ड्स, आंकड़ों से जानिए  फाफ डु प्लेसिस
    IPL में इन कप्तानों ने खेले हैं सबसे ज्यादा फाइनल मैच इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024, क्वालीफायर-1: KKR बनाम SRH मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2024
    IPL में SRH और KKR का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  IPL 2024
    IPL 2024 में हर्षल पटेल ने चटकाए 24 विकेट, आंकड़ों में जानिए प्रदर्शन हर्षल पटेल
    IPL: PBKS के लिए एक संस्करण में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज पंजाब किंग्स

    क्रिकेट समाचार

    IPL के एक सीजन में विराट कोहली द्वारा लगाए गए सर्वाधिक छक्के विराट कोहली
    टी-20 विश्व कप 2024 के लिए बांग्लादेश की टीम, शेड्यूल और अन्य सभी अहम जानकारी  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इन एसोसिएट देशों ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम को दी है मात  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर  टी-20 क्रिकेट

    टी-20 क्रिकेट

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम घोषित, प्रमुख खिलाड़ियों को आराम टी-20 विश्व कप 2024
    IPL 2024, क्वालीफायर-1: भुवनेश्वर कुमार ने KKR के खिलाफ झटके हैं सर्वाधिक विकेट, जानिए आंकड़े IPL 2024
    टी-20 विश्व कप के हर संस्करण में कैसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन?  टी-20 विश्व कप
    IPL 2024, क्वालीफायर-1: रहमनुल्लाह गुराबाज ने पूरे किए 4,000 टी-20 रन, जानिए आंकड़े IPL 2024
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025