Page Loader
पहला टी-20: पथुम निसांका ने भारत के खिलाफ खेली अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी, जानिए उनके आंकड़े
पथुम निसांका ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी

पहला टी-20: पथुम निसांका ने भारत के खिलाफ खेली अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी, जानिए उनके आंकड़े

Jul 27, 2024
10:24 pm

क्या है खबर?

श्रीलंका क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने शनिवार को भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय (79) पारी खेली। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 11वां और भारत के खिलाफ तीसरा अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 34 गेंदों में पूरा किया। उनकी इस पारी के कारण ही श्रीलंका की टीम पूरे समय मैच में बनी रही। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

बल्लेबाजी

कैसी रही निसांका की पारी और साझेदारी?

214 रन का लक्ष्य लेकर उतरी श्रीलंका टीम को निसांका ने सलामी साझेदारी कुसल मेंडिस (45) रन के साथ मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ने 51 गेंदों में ही 84 रन जोड़ दिए थे। इसके बाद मेंडिस आउट हो गए। ऐसे में निसांका ने कुसल परेरा के साथ पारी को आगे बढ़ाया और अपना अर्धशतक पूरा किया। वह अपनी पारी में 48 गेंदों में 7 चौके और 4 बेहतरीन छक्कों की मदद से 79 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने।

करियर

कैसा रहा है निसांका का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर?

निसांका ने साल 2021 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था। वह अब तक 52 मैच की 51 पारियों में लगभग 27.76 की औसत और 118.99 की स्ट्राइक रेट से 1,360 रन अपने नाम कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 11 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर भी इसी मैच में आया है। इसी तरह यह उनका इस प्रारूप में भारत के खिलाफ भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।