NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / FIFA विश्व कप 2022: क्वार्टर फाइनल की 8 टीमें हुईं पक्की, जानिए कब खेले जाएंगे मुकाबले
    खेलकूद

    FIFA विश्व कप 2022: क्वार्टर फाइनल की 8 टीमें हुईं पक्की, जानिए कब खेले जाएंगे मुकाबले

    FIFA विश्व कप 2022: क्वार्टर फाइनल की 8 टीमें हुईं पक्की, जानिए कब खेले जाएंगे मुकाबले
    लेखन आदर्श कुमार
    Dec 07, 2022, 12:04 pm 1 मिनट में पढ़ें
    FIFA विश्व कप 2022: क्वार्टर फाइनल की 8 टीमें हुईं पक्की, जानिए कब खेले जाएंगे मुकाबले
    मेसी, रोनाल्डो और एम्बाप्पे की टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रही हैं

    FIFA विश्व कप 2022 के प्री-क्वार्टर फाइनल खत्म हो गए हैं और टूर्नामेंट की टॉप-8 टीमें अगले दौर में पहुंच गई हैं। अंतिम-16 के आखिरी मुकाबले में पुर्तगाल ने स्विट्जरलैंड को 6-1 से हरा दिया। अब तक जर्मनी, बेल्जियम और स्पेन जैसी मजबूत टीमें उलटफेर का शिकार होकर विश्व कप से बाहर हो चुकी हैं। अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस, पुर्तगाल, क्रोएशिया, मोरक्को, नीदरलैंड और ब्राजील अगले दौरे में पहुंची हैं। इस बीच क्वार्टर फाइनल से जुड़ी जानकारी पर नजर डालते हैं।

    कब और कितने बजे शुरू होंगे मुकाबले?

    क्वार्टर फाइनल का पहला मुकाबला 9 दिसंबर को रात 8:30 बजे (भारतीय समयानुसार) ब्राजील और क्रोएशिया के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच 10 दिसंबर को रात 12:30 बजे नीदरलैंड और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा। तीसरा मैच 10 दिसंबर को रात 8:30 बजे पुर्तगाल और मोरक्को के बीच है। चौथा मुकाबला 11 दिसंबर को रात 12:30 बजे फ्रांस और इंग्लैंड के बीच खेला जाना है। जीतने वाली चार टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी। हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा।

    प्री-क्वार्टर फाइनल के सभी मैचों के परिणाम कैसे रहे?

    नीदरलैंड ने अमेरिका को 3-1 से हराया। अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से मात दी। फ्रांस ने पोलैंड को 3-1 से हराकर घर भेजा। इंग्लैंड ने सेनेगल पर 3-0 से एकतरफा जीत दर्ज की। पेनल्टी शूटआउट में क्रोएशिया ने जापान को 3-1 से हराया। ब्राजील ने साउथ कोरिया पर 4-1 से जीत दर्ज की। मोरक्को ने 3 पेनल्टी गोल कर स्पेन को हराया। स्पेन एक भी पेनल्टी पर स्कोर नहीं कर सका। पुर्तगाल ने स्विट्जरलैंड को 6-1 से मात दी।

    पुर्तगाल 16 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

    पुर्तगाल ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए मंगलवार की देर रात खेले गए अंतिम-16 मुकाबले में स्विट्जरलैंड को 6-1 से हराया। क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल का अब क्वार्टर फाइनल में मोरक्को से मुकाबला होगा, जिसने फ्रांस को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। पुर्तगाल की टीम 16 साल बाद यानी कि 2006 के बाद पहली बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंची है। गोंकालो रामोस ने पुर्तगाल के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए इस वर्ल्ड कप की पहली हैट्रिक जमाई।

    2010 की विश्व चैंपियन स्पेन भी हुई बाहर

    FIFA विश्व कप 2022 में मंगलवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। 2010 की विश्व चैंपियन स्पेन, मोरक्को से हारकर विश्व कप से बाहर हो गई। 90 मिनट के बाद 30 मिनट के एक्स्ट्रा टाइम में भी स्कोर लाइन 0-0 ही था। परिणाम के लिए पेनल्टी शूटआउट किया गया। मोरक्को ने चार में से तीन गोल कर दिए। वहीं, स्पेन एक भी पेनल्टी पर स्कोर नहीं कर सका। मोरक्को के गोलकीपर यासीन बोनो ने पेनल्टी में दो शानदार बचाव किए।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    FIFA विश्व कप
    फुटबॉल समाचार
    क्रिस्टियानो रोनाल्डो
    FIFA विश्व कप 2022

    ताज़ा खबरें

    कंगना रनौत और मोहनलाल से मिनी सीरीज 'वन नेशन' के लिए किया गया संपर्क विवेक अग्निहोत्री
    2008 से एशिया में केवल 5 टेस्ट जीता है ऑस्ट्रेलिया, 18 में मिली है हार ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    फरवरी में घूमने के लिए बेहतरीन हैं दक्षिण भारत के ये 5 ऑफबीट पर्यटन स्थल  पर्यटन
    ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष 4' की जल्द होगी घोषणा, राकेश रोशन ने किया खुलासा ऋतिक रोशन

    FIFA विश्व कप

    पेले ने FIFA फुटबॉल विश्व कप में किया था शानदार प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े पेले
    महान फुटबॉलर पेले के नाम दर्ज हैं ऐसे रिकॉर्ड्स जिन्हें तोड़ पाना होगा बेहद मुश्किल पेले
    लियोनल मेसी के FIFA विश्व कप के प्रमुख रिकॉर्ड्स और आंकड़े लियोनल मेसी
    FIFA विश्व कप फाइनल मैच के दौरान टूटा गूगल सर्च का रिकॉर्ड गूगल

    फुटबॉल समाचार

    लियोनल मेसी ने दिए संन्यास के संकेत, बोले- अपने करियर में सब कुछ हासिल कर लिया लियोनल मेसी
    मेसी ने तोड़ा रोनाल्डो का रिकॉर्ड, बने टॉप-5 यूरोपियन लीग्स में सर्वाधिक गोल दागने वाले खिलाड़ी लियोनल मेसी
    रोनाल्डो पर अल-नासेर के कथित डॉयरेक्टर ने साधा निशाना, बोले- उन्हें बस सेलिब्रेशन आता है क्रिस्टियानो रोनाल्डो
    अल नासेर के मैनेजर ने रोनाल्डो को बताया टीम की हार का कारण  क्रिस्टियानो रोनाल्डो

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो

    मेसी की टीम के खिलाफ हारे रोनाल्डो, मैच के बाद लिखा दिल छूने वाला पोस्ट लियोनल मेसी
    मेसी-रोनाल्डो का मैच देखने के लिए सऊदी के बिजनेसमैन ने खरीदा लगभग 22 करोड़ का टिकट लियोनल मेसी
    लियोनल मेसी बनाम क्रिस्टियानो रोनाल्डो: दोस्ताना मैच में भिड़ेंगे दोनों खिलाड़ी  लियोनल मेसी
    FIFA बेस्ट मेंस प्लेयर 2022: इन खिलाड़ियों को मिली जगह, क्रिस्टियानो रोनाल्डो बाहर मैनचेस्टर यूनाइटेड

    FIFA विश्व कप 2022

    लियोनल मेसी की FIFA विश्व कप वाली पोस्ट बनी इंस्टाग्राम पर सर्वाधिक लाइक वाली पोस्ट लियोनल मेसी
    FIFA विश्व कप: शाहरुख से लेकर कार्तिक आर्यन तक, इन सेलेब्स ने की मेसी की तारीफ लियोनल मेसी
    दीपिका पादुकोण FIFA विश्वकप ट्रॉफी के अनावरण के लिए क्यों चुनी गईं? दीपिका पादुकोण
    FIFA समापन समारोह में नोरा फतेही की दमदार प्रस्तुति, ऐंथम सॉन्ग से जीता दिल नोरा फतेही

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023