NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / एशिया कप 2023: रोहित शर्मा ने लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी, हासिल कीं ये उपलब्धियां
    अगली खबर
    एशिया कप 2023: रोहित शर्मा ने लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी, हासिल कीं ये उपलब्धियां
    रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान दूसरी बार जीता एशिया कप (तस्वीर: X/@BCCI)

    एशिया कप 2023: रोहित शर्मा ने लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी, हासिल कीं ये उपलब्धियां

    लेखन रजत गुप्ता
    Sep 18, 2023
    12:34 pm

    क्या है खबर?

    एशिया कप 2023 के फाइनल में रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका क्रिकेट टीम को 10 विकेट से हराया।

    पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम 50 रन पर ढेर हो गई। जवाब में भारत ने 6.1 ओवर में बिना कोई विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया।

    एशिया कप में बतौर कप्तान रोहित शर्मा की यह दूसरी जीत है। वह संयुक्त रूप से सर्वाधिक एशिया कप जीतने वाले कप्तान बन गए हैं। इसके अलावा उन्होंने टूर्नामेंट में कई रिकॉर्ड बनाए।

    रिकॉर्ड

    धोनी और अजहरुद्दीन ने भी जीते हैं 2-2 खिताब

    इससे पहले रोहित की कप्तानी में भारत ने एशिया कप 2018 का खिताब जीता था। फाइनल में भारत ने बांग्लादेश को हराया था।

    रोहित के अलावा महेंद्र सिंह धोनी और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी अपनी कप्तानी में भारत को 2-2 बार एशिया कप जिताया था।

    भारतीय टीम ने अजहरुद्दीन की कप्तानी में 1990 और 1995 में श्रीलंका को हराकर ट्रॉफी उठाई थी।

    इसके बाद धोनी की कप्तानी में भारत ने 2010 और 2016 में खिताब अपने नाम किया था।

    रिकॉर्ड

    वनडे में 10,000 रन पूरे

    रोहित बतौर खिलाड़ी 4 बार एशिया कप विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं। वह 2010 और 2016 (टी-20 प्रारूप) एशिया कप विजेता भारतीय टीम में थे।

    एशिया कप 2023 के दौरान रोहित ने वनडे में अपने 10,000 रन पूरे किए। वह ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे सबसे तेज (241 पारी) बल्लेबाज बने। पहले स्थान पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 205 पारियों का सहारा लिया।

    इसके अलावा उन्होंने वनडे में बतौर सलामी बल्लेबाज सबसे तेज 8,000 रन भी बनाए।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    रोहित एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने वनडे और टी-20 प्रारूप को मिलाकर 1,210 रन बनाए हैं। वह संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा 50+ स्कोर (12 बार) बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एशिया कप क्रिकेट
    रोहित शर्मा
    वनडे क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025

    एशिया कप क्रिकेट

    शतकीय साझेदारी तोड़ने में माहिर हैं शार्दुल ठाकुर, 2022 से 4 बार कर चुके हैं ऐसा बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    एशिया कप 2023 में कैसा रहा पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    भारत बनाम बांग्लादेश: तौहीद हृदोय ने लगाया वनडे करियर का 5वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    एशिया कप 2023: बांग्लादेश ने भारत को दिया 266 रनों का लक्ष्य, शाकिब-हृदोय ने जमाए अर्धशतक  भारतीय क्रिकेट टीम

    रोहित शर्मा

    पाकिस्तान बनाम भारत: विराट कोहली ने बनाया एशिया कप का अपना सबसे कम स्कोर एशिया कप क्रिकेट
    पाकिस्तान बनाम भारत: शाहीन अफरीदी ने चटकाए रोहित और कोहली के विकेट, बनाया यह रिकॉर्ड शाहीन अफरीदी
    पाकिस्तान के खिलाफ बोल्ड हुए शीर्ष 3 भारतीय बल्लेबाज, 17 साल में तीसरी बार हुआ ऐसा एशिया कप क्रिकेट
    पाकिस्तान बनाम भारत: शाहीन शाह अफरीदी ने वनडे करियर में छठी बार लिए 4 विकेट एशिया कप क्रिकेट

    वनडे क्रिकेट

    पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह नहीं खेलेंगे विश्व कप के शुरुआती मैच, जानिए कारण  नसीम शाह
    कौन हैं चरिथ असलंका, जिन्होंने श्रीलंका को शानदार बल्लेबाजी से एशिया कप के फाइनल में पहुंचाया? चरिथ असलंका
    दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: एनरिक नोर्खिया वनडे सीरीज से बाहर, कप्तान बावुमा चौथा वनडे नहीं खेलेंगे  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    एशिया कप 2023: बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन   एशिया कप क्रिकेट

    क्रिकेट समाचार

    ट्रेविस हेड की चोट ने बढ़ाई ऑस्ट्रेलिया की चिंता, विश्व कप 2023 में भागीदारी पर संशय  ट्रेविस हेड
    एशिया कप 2023: श्रीलंका बनाम भारत मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  एशिया कप क्रिकेट
    एशिया कप 2023: अक्षर पटेल की जगह वाशिंगटन सुंदर खेल सकते हैं फाइनल मुकाबला- रिपोर्ट  वाशिंगटन सुंदर
    एशिया कप 2023: महेश तीक्षाना की जगह सहान अरचिगे को श्रीलंकाई टीम में शामिल किया गया  एशिया कप क्रिकेट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025