NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / फुटबॉल के मशहूर ट्रिक्स और उनकी खोज करने वाले खिलाड़ी
    अगली खबर
    फुटबॉल के मशहूर ट्रिक्स और उनकी खोज करने वाले खिलाड़ी

    फुटबॉल के मशहूर ट्रिक्स और उनकी खोज करने वाले खिलाड़ी

    लेखन Neeraj Pandey
    Jul 18, 2019
    07:53 pm

    क्या है खबर?

    फुटबॉल सबसे ज़्यादा फॉलो किया जाने वाला खेल है और यह अपने करोड़ों फैंस को खुश होने का मौका देता है।

    सालों से हम शानदार सेव, टैकल और बेहतरीन गोल देखते आ रहे हैं जिससे कि मैच और भी बेहतरीन बनता है।

    हालांकि, जब आप फुटबॉल ट्रिक्स को देखते हैं तो आपको सबसे ज़्यादा रोमांच की अनुभूति होती है।

    एक नजर डालते हैं फुटबॉल की मशहूर ट्रिक्स पर।

    योहान क्रुएफ

    महान क्रुएफ टर्न

    लेजेंड योहान क्रुएफ ने विपक्षी खिलाड़ियों के खिलाफ अपने मशहूर टर्न से फुटबॉल के सभी फैंस का दिल जीता था।

    डिफेंडर्स के खिलाफ क्रुएफ टर्न फुटबॉल की सबसे बेहतरीन ट्रिक्स में से एक है।

    ज़्यादातर फुटबॉल फैंस ने इस ट्रिक को पहली बार जर्मनी में 1974 फीफा विश्व कप के दौरान देखा था।

    क्रुएफ ऐसा दिखाते थे कि उन्होंने गेंद को पास कर दिया है, लेकिन तुरंत ही गेंद को पेनल्टी एरिया की तरफ मोड़ते हुए आगे बढ़ जाते थे।

    पुस्कस

    पुस्कस फाइव मूव: फ्रेंस पुस्कस

    फ्रेंस पुस्कस रियस मैड्रिड के महानतम स्ट्राइकर्स में से एक थे।

    1953 में पहली बार पुस्कस फाइव मूव देखा गया जब वह अपने देश के लिए खेल रहे थे।

    पुस्कस ने सिक्स-यार्ड बॉक्स के किनारे पर गेंद को रिसीव किया और शूट करने की बजाय उन्होंने गेंद को पीछे खींचने का निर्णय लिया।

    उन्होंने केवल एक क्षण में ही डिफेंडर को दूसरी दिशा में जाने पर मजबूर कर दिया।

    माराडोना

    द मार्शेल रुलेट्टे: डिएगो माराडोना

    द मार्शेले रूलेट्ट् जिसे द 360 या फिर द ग्रिंगो के रूप में भी जाना जाता है को अर्जेंटीनी लेजेंड डिएगो माराडोना ने फुटबॉल में लाया था।

    इस ट्रिक का इस्तेमाल खिलाड़ी विपक्षी टीम के बॉक्स की तरफ दौड़ते वक्त करता है और किसी एक पैर के इस्तेमाल से वह गेंद को घुमाता रहता है।

    इससे गेंद को सुरक्षित रखने और विपक्षी से दूर खींचने में मदद मिलती है।

    जिनेदिन जिदान ने इस ट्रिक का खूब इस्तेमाल किया था।

    लॉ एडम

    द स्टेप ओवर: लॉ एडम

    द स्टेप ओवर को फुटबॉल की सबसे कारगर ट्रिक्स में से एक माना जाता है।

    इस ट्रिक का इस्तेमाल खिलाड़ी यदि सही तरीके से करता है तो उसे पास, क्रॉस या फिर शूट करने के लिए स्पेस मिल जाता है।

    जिदान और क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे लेजेंड खिलाड़ियों ने इस ट्रिक का इस्तेमाल किया है।

    हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक डच फुटबॉलर लॉ एडम ने इस ट्रिक का इस्तेमाल सही तरीके से सबसे पहली बार किया था।

    जानकारी

    पनेका पेनल्टी किक: एंटोनिन पनेका

    द पनेका को एंटोनिन पनेका ने खोजा था। यूरो 1976 का फाइनल पेनल्टी शूटआउट में गया। पनेका ने गेंद को गोलपोस्ट के बीच में चिप करने का निर्णय लिया। इसके बाद से कई खिलाड़ी इसका इस्तेमाल कर चुके हैं।

    बैकहील

    बैकहील किक: अल्फ्रेडो डी स्टेफानो

    फुटबॉल में बैकहील किक काफी मशहूर चीज है और यदि इसे सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो परिणाम जरूर निकलता है।

    इस ट्रिक का इस्तेमाल उस समय किया जाता है जब खिलाड़ी अपने विपरीत दिशा में पास या शॉट लेना चाहता है।

    ऐसा माना जाता है कि पूर्व रियल मैड्रिड फारवर्ड अल्फ्रेडो डी स्टेफानो ने इस मूव को सबसे पहले 1955 में इस्तेमाल किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फुटबॉल समाचार
    क्रिस्टियानो रोनाल्डो

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    फुटबॉल समाचार

    फुटबॉल: इंटरकॉन्टिनेंटल कप में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों का हुआ ऐलान, जानें टूर्नामेंट का शेड्यूल भारतीय फुटबॉल टीम
    भारतीय फुटबॉल को मिला हाई प्रोफाइल कोच, जानें कौन हैं इगोर स्टिमाक भारतीय फुटबॉल टीम
    फुटबॉल: नेशनल टीम के खिलाड़ियों को मेंटली और फिजिकली फिट होना होगा- कोच स्टिमाक भारतीय फुटबॉल टीम
    फुटबॉल: मैदान पर कमाल कर रही हैं ये भाईयों की जोड़ियां फीफा विश्व कप

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो

    बैलन डे ऑर: आखिर क्यों यह प्रतिष्ठित अवार्ड डिज़र्व करते हैं लूका मॉड्रिच फीफा विश्व कप
    लियोनल मेसी ने बनाया एक और रिकॉर्ड, पांचवी बार जीता यूरोपियन गोल्डेन बूट अवार्ड लियोनल मेसी
    2019 में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के ये 3 रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं लियोनल मेसी UEFA चैम्पियन्स लीग
    #Opinion: मेसी और रोनाल्डो के अलावा ये रहे 2018 के 5 बेस्ट फारवर्ड खिलाड़ी चेल्सी FC
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025