NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / श्रीलंका ने इंग्लैंड को लगातार 5वें वनडे विश्व कप में हराया, हासिल की दूसरी बड़ी जीत
    अगली खबर
    श्रीलंका ने इंग्लैंड को लगातार 5वें वनडे विश्व कप में हराया, हासिल की दूसरी बड़ी जीत
    श्रीलंका क्रिकेट टीम को विश्व कप 2023 में दूसरी जीत मिली है (तस्वीर: एक्स/ @ICC)

    श्रीलंका ने इंग्लैंड को लगातार 5वें वनडे विश्व कप में हराया, हासिल की दूसरी बड़ी जीत

    लेखन आदर्श कुमार
    Oct 26, 2023
    07:21 pm

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2023 के 25वें मुकाबले में गुरुवार को श्रीलंका क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम को 8 विकेट से हरा दिया।

    पहले श्रीलंका के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर इंग्लैंड को सस्ते में समेट दिया और उसके बाद सिर्फ 2 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।

    श्रीलंका ने लगातार 5वें विश्व कप में इंग्लैंड को हराया है, साथ ही यह उसकी इंग्लैंड पर दूसरी सबसे बड़ी जीत है।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    मैच का लेखा-जोखा 

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड 33.2 ओवर में सिर्फ 156 रन बनाने के बाद ऑलआउट हो गई।

    उनका कोई भी बल्लेबाज मैच में शतक या अर्धशतक नहीं लगा पाया। बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए।

    श्रीलंका के लिए लाहिरू कुमारा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

    जवाब में सदीरा समरविक्रमा (65) और पथुम निसांका (77) की शानदार पारियों के दम पर श्रीलंका ने आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर लिया। डेविड विली ने 2 विकेट लिए।

    रन

    निसांका ने साल 2023 में पूरे किए 1,000 रन 

    श्रीलंका की पारी के दौरान 16 रन बनाते ही निसांका ने इस साल वनडे में 1,000 रन पूरे हो गए हैं। उन्होंने 25 वनडे की 25 पारियों में यह कारनामा किया।

    निसांका भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के बाद इस साल वनडे में 1,000 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने हैं।

    इस टूर्नामेंट में यह सलामी बल्लेबाज कमाल के फॉर्म में है और अब तक 3 अर्धशतक अपने नाम कर चुका है।

    स्कोर

    विश्व कप में इंग्लैंड का श्रीलंका के खिलाफ सबसे छोटा स्कोर 

    साल 2019 की चैंपियन रही इंग्लैंड का विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ यह सबसे छोटा स्कोर (156) है।

    इससे पहले साल 2019 के विश्व कप में इंग्लैंड श्रीलंका के खिलाफ 212 रन पर ऑलआउट हो गई थी। उस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 232 रन बनाए थे और उन्हें 20 रन से जीत मिली थी।

    लसिथ मलिंगा ने 43 रन देकर 4 विकेट झटके थे। इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी पारी स्टोक्स (82) ने खेली थी।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस 

    इंग्लैंड ने विश्व कप में अपना 13वां 200 से कम का स्कोर दर्ज किया है। इंग्लैंड ने बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सबसे कम टीम स्कोर भी बनाया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट टीम के नाम था, जिसने 168 रन बनाए थे।

    जीत

    श्रीलंका ने ये रिकॉर्ड भी किए अपने नाम 

    श्रीलंका की इंग्लैंड पर विकेट के मामले में दूसरी सबसे बड़ी जीत है। उन्होंने साल 2011 के विश्व कप में इंग्लैंड को 10 विकेट से हराया था।

    श्रीलंका ने आज 146 गेंद रहते हुए जीत दर्ज की है। साल 2011 के विश्व कप में उन्होंने 63 गेंद रहते हुए जीत दर्ज की थी।

    श्रीलंका ने लगातार 5वें विश्व कप में इंग्लैंड को हराया है। उन्होंने 2019, 2015, 2011 और 2007 के विश्व कप में भी इंग्लैंड को हराया था।

    प्रदर्शन

    जोस बटलर का खराब प्रदर्शन जारी 

    श्रीलंका के खिलाफ इस मुकाबले में जोस बटलर 6 गेंदों में 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

    बटलर मौजूदा विश्व कप में 5 पारियों में 19.00 की खराब औसत और 114.45 की स्ट्राइक रेट के साथ सिर्फ 95 रन बना पाए हैं।

    इस दौरान वह कोई अर्धशतक भी नहीं लगा सके हैं और 43 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है।

    उनके इस विश्व कप में स्कोर क्रमशः 43(42), 20(10), 9(18), 15(7), 8(6) रन रहे हैं।

    स्थिति

    अंक तालिका में दोनों टीमों की ताजा स्थिति 

    श्रीलंका टीम इस मैच में बड़ी जीत के साथ अंक तालिका में 5वें स्थान पर पहुंच गई है। टीम के अब 5 मैचों में 4 अंक हो गए हैं साथ ही उसकी नेट रन रेट -0.205 की हो गई है।

    इंग्लैंड टीम 2 अंक और -1.634 की नेट रन रेट के साथ 8वें नंबर पर नीचे गिर गई है।

    10 टीमों की अंक तालिका में भारतीय क्रिकेट टीम (+1.353) 10 अंकों के साथ पहले नंबर पर है।

    अर्धशतक

    कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं निसांका 

    निसांका विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। निसांका ने लगातार तीसरे मुकाबले में अर्धशतक लगाया है।

    उन्होंने इस मैच से पहले पाकिस्तान के खिलाफ 51, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 61 और नीदरलैंड के खिलाफ 54 रन बनाए थे और अब उन्होंने 83 गेंदों में नाबाद 77 रन बनाए हैं।

    अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए हैं। समरविक्रमा ने इस विश्व कप में दूसरा अर्धशतक लगाया है। वह 1 शतक भी लगा चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    भीषण गर्मी में तप रही है कार? इन बेहतरीन तरीकों से रखें ठंडा  कार
    'रेड 2' की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बरकरार, 19वें दिन जुटाए इतने करोड़ रुपये अजय देवगन
    गूगल I/O 2025 इवेंट आज से होगा शुरू, जानिए कब और कैसे देखें लाइव गूगल
    तमिलनाडु: फैक्ट्री में सीवर टैंक की सफाई करते समय दम घुटने से 2 कर्मचारियों की मौत तमिलनाडु

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    विश्व कप: अफगानिस्तान ने बनाया सर्वाधिक पावरप्ले स्कोर, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान: शतक से चूके रहमानुल्लाह गुरबाज, हासिल कीं यह 3 उपलब्धियां वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को दिया 285 का लक्ष्य, गुरबाज-इकराम की उम्दा पारी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान: आदिल रशीद ने चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    पाकिस्तान बनाम श्रीलंका: तूफानी शतक के बाद अस्पताल में भर्ती हुए कुसल मेंडिस, जानिए कारण वनडे विश्व कप 2023
    पाकिस्तान बनाम श्रीलंका: रिजवान ने हासिल की खास उपलब्धि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 6,000 रन वनडे विश्व कप 2023
    अब्दुल्ला शफीक विश्व कप में भारतीय जमीं पर शतक जड़ने वाले पहले पाकिस्तानी बने, रचा इतिहास पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान बनाम श्रीलंका: मोहम्मद रिजवान ने वनडे विश्व कप में जड़ा अपना पहला शतक, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023

    वनडे विश्व कप 2023

    बाबर आजम की कप्तानी में कैसा रहा है पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन? बाबर आजम
    वनडे विश्व कप 2023: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    विश्व कप 2023: ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    ICC रैंकिंग: रोहित शर्मा को पछाड़कर फिर आगे निकले विराट कोहली, गिल नंबर-1 की ओर अग्रसर  इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल

    क्रिकेट समाचार

    विश्व कप 2023: बाबर आजम ने वनडे करियर का 30वां अर्धशतक लगाया, बनाए ये रिकॉर्ड  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को दिया 283 रनों का लक्ष्य, बाबर-शफीक के अर्धशतक  वनडे विश्व कप 2023
    विश्व कप 2023: हेनरिक क्लासेन ने साल 2023 में किया है शानदार प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान: इब्राहिम जादरान ने खेली वनडे विश्व कप की अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी, जानिए आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025