NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / श्रीलंका ने एक दशक बाद टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड को हराया, पथुम निसांका ने लगाया शतक 
    अगली खबर
    श्रीलंका ने एक दशक बाद टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड को हराया, पथुम निसांका ने लगाया शतक 
    श्रीलंका ने जीता तीसरा टेस्ट (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    श्रीलंका ने एक दशक बाद टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड को हराया, पथुम निसांका ने लगाया शतक 

    लेखन अंकित पसबोला
    Sep 09, 2024
    05:35 pm

    क्या है खबर?

    श्रीलंका क्रिकेट टीम ने तीसरे और आखिरी टेस्ट में इंग्लैंड क्रिकेट टीम को 8 विकेट से हराया।

    जीत के लिए मिले 219 रन के लक्ष्य को श्रीलंकाई टीम ने मैच के चौथे दिन हासिल किया। श्रीलंका से दूसरी पारी में पथुम निसांका ने शतक (127*) लगाया।

    इस हार के बावजूद इंग्लिश टीम ने 3 मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा 

    ऐसा रहा रोचक मुकाबला

    इंग्लैंड ने ओली पोप (154) और बेन डकेट (86) की पारियों में की मदद से 325 रन बनाए थे।

    जवाब में श्रीलंका से कप्तान धनंजय डी सिल्वा (69), निसांका (64) और कामिंदु मेंडिस (64) के अर्धशतकों की बदौलत 263 रन बनाए थे।

    पहली पारी के आधार पर बढ़त बनाने वाली इंग्लिश टीम दूसरी पारी में जेमी स्मिथ (67) के अर्धशतक के बावजूद 156 रन पर ढेर हुई।

    आखिर में 219 रन के लक्ष्य को श्रीलंकाई टीम ने हासिल किया।

    पोप 

    पोप ने लगाया अपना 7वां शतक 

    पोप ने पहली पारी में 156 गेंदों पर 154 रन बनाए। यह उनके टेस्ट करियर का 7वां शतक रहा।

    वह दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अपने पहले 7 शतक अलग-अगल देशों के खिलाफ जड़े हैं। उनसे पहले कोई भी टेस्ट बल्लेबाज ऐसा नहीं कर पाया था।

    पोप ने पहला शतक दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ लगाया था। इसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, आयरलैंड, भारत, वेस्टइंडीज और अब श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ा है।

    डकेट 

    अपने चौथे टेस्ट शतक से चूके डकेट 

    इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज डकेट अपने टेस्ट करियर के चौथे शतक से चूक गए। उन्होंने 79 गेंदों में 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 86 रन बनाए। यह उनके टेस्ट करियर का 10वां अर्धशतक अर्धशतक रहा।

    हालांकि, वह अपनी दूसरी पारी में कमाल नहीं कर सके और 7 रन बनाकर आउट हुए।

    उन्होंने 26 टेस्ट की 49 पारियों में 39.73 की औसत के साथ 1,828 रन बनाए हैं।

    पारी 

    निसांका ने दूसरी पारी में लगाया शतक

    जीत के लिए मिले 219 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए निसांका ने अपनी दूसरी पारी में आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की।

    उन्होंने तेजी से रन बटोरते हुए तीसरे दिन के दौरान 42 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया।

    मैच के चौथे दिन के पहले सत्र के दौरान उन्होंने 107 गेंदों में अपनी पारी को शतक में तब्दील किया।

    उन्होंने पहली पारी में 51 गेंदों पर 64 रन की पारी खेली थी।

    जानकारी

    एक दशक बाद इंग्लैंड के खिलाफ जीता श्रीलंका 

    श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में नौवीं जीत दर्ज की है। दिलचस्प रूप से श्रीलंका ने इंग्लिश टीम के खिलाफ एक दशक के बाद कोई टेस्ट जीता है। इससे पहले 2014 में हेडिंग्ले टेस्ट में श्रीलंका ने 100 रन से जीत हासिल की थी।

    करुणारत्ने 

    करुणारत्ने ने पूरे किए अपने 7,000 टेस्ट रन

    तीसरे टेस्ट के दौरान अनुभवी सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने ने 7,000 टेस्ट रन पूरे किए। वह इस आंकड़े को छूने वाले श्रीलंका के चौथे बल्लेबाज बने।

    उन्होंने तीसरे दिन के दौरान यह उपलब्धि हासिल कर ली। करुणारत्ने ने पहली पारी में 9 रन और दूसरी पारी में 8 रन बनाए।

    वे टेस्ट करियर में केवल कुमार संगाकारा (12,400), महेला जयवर्धने (11,814) और एंजेलो मैथ्यूज (7,766) जैसे श्रीलंकाई दिग्गजों से पीछे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    नासा ने सौर तूफान को लेकर जारी की चेतावनी, पृथ्वी पर हो सकता है ब्लैकआउट नासा
    ट्रंप ने किया 'गोल्डन डोम' मिसाइल रक्षा प्रणाली का एलान, अंतरिक्ष में तैनात होंगे अमेरिकी हथियार  अमेरिका
    रॉयल एनफील्ड की 250cc बाइक्स में मिलेगा हाइब्रिड इंजन, इस कंपनी से चल रही वार्ता रॉयल एनफील्ड बाइक
    कान्स 2025: रेड कार्पेट पर छाईं जाह्नवी कपूर, प्रशंसकों को याद आईं श्रीदेवी  जाह्नवी कपूर

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    इंग्लैंड बनाम श्रीलंका: दोनों देशों के बीच टेस्ट में इन बल्लेबाजों ने लगाए हैं सर्वाधिक शतक श्रीलंका क्रिकेट टीम
    इयान बेल को श्रीलंका का बल्लेबाजी कोच बनाया गया, इंग्लैंड दौरे पर निभाएंगे जिम्मेदारी  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हुए ऑस्ट्रेलिया के स्पेंसर जॉनसन ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा नो बॉल फेंकने वाली टीमों पर एक नजर  टेस्ट क्रिकेट

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    श्रीलंका बनाम भारत: अविष्का फर्नांडो ने खेली 96 रन की पारी, चौथे वनडे शतक से चूके भारतीय क्रिकेट टीम
    तीसरा वनडे: कुसल मेंडिस ने भारत के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम भारत: रियान पराग ने डेब्यू मैच में चटकाए 3 विकेट, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    श्रीलंका ने 27 साल बाद वनडे सीरीज में भारत को हराया, ये बनाए रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    इंग्लैंड बनाम श्रीलंका: जो रूट ने लगाया अपना 33वां टेस्ट शतक, बनाए ये रिकॉर्ड्स जो रूट
    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में इन बल्लेबाजों ने 1 ओवर में जड़े हैं 6 चौके  क्रिकेट समाचार
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए इन बल्लेबाजों ने टेस्ट क्रिकेट में जड़े हैं सबसे ज्यादा शतक  जो रूट
    बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी: भारत और ऑस्ट्रेलिया में किसकी होगी जीत? जानिए दिग्गजों की भविष्यवाणी  भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम घोषित, जोश हल करेंगे डेब्यू  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    जानिए लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर कब-कब खेले गए हैं ICC के फाइनल मुकाबले  लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड
    दलीप ट्रॉफी का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे प्रसिद्ध कृष्णा, कप्तान शुभमन गिल ने दिया अपडेट दलीप ट्रॉफी
    ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी-20 में स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025